मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है। एक तरफ मेकर्स सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों से जुड़ी अपडेट देते रहते हैं तो दूसरी तरफ इस इंडस्ट्री के कलाकार अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी सुर्खियां बटोर लेते हैं। कुछ ऐसा आज भी हुआ। 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षाबंधन' काफी समय से चर्चा में है और ये दोनों फिल्में आज भी रहीं। इसके अलावा सिनेमा जगत में क्या कुछ हुआ? आइए जानते हैं।
Filmy Wrap: रणवीर के बोल्ड फोटोशूट पर बोलीं ट्विंकल और अक्षय पर भारी पड़े आमिर, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
रक्षाबंधन के खास मौके पर रिलीज होने वाली दोनों फिल्मों के लिए दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लाल सिंह चड्ढा की एडवांस बुकिंग से करीब आठ करोड़ रुपये कमाई की उम्मीद है, वहीं रक्षा बंधन के लिए चल रही एडवांस बुकिंग से तीन करोड़ रुपये कमाई की उम्मीद जताई जा रही है।
Laal Singh Chaddha VS Raksha Bandhan: एडवांस बुकिंग में आमिर पड़ रहे अक्षय कुमार पर भारी, अब तक हुई इतनी कमाई
Ranveer Singh Photoshoot: ट्विंकल खन्ना ने रणवीर की बोल्ड फोटो पर दी प्रतिक्रिया, कहा- जूम करके देख रही थी...
अगस्त महीने का पहला रविवार दोस्ती के नाम होता है, जिसे फ्रेंडशिप डे रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। आज हर कोई अपने खास दोस्तों के साथ इस दिन को सेलिब्रेट कर रहा है लेकिन एक्टर और क्रिटिक कमाल आर खान उर्फ केआरके ने इस खास दिन पर सलमान खान को याद किया है। केआरके सलमान खान पर निशाना साधने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। लेकिन आज केआरके ने सलमान खान को फ्रेंडशिप डे की बधाई दी है साथ ही उन्होंने एक खास मैसेज भी लिखा है।
Friendship Day: फ्रेंडशिप डे पर केआरके को आई सलमान खान की याद, कर दिया ऐसा ट्वीट; देख यूजर्स भी हुए हैरान
मशहूर और नामी डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ऊंचाई' अब अपने चाहनेवालों तक पहुँचने के लिए बस कुछ महीने ही दूर है। पहले दिन से फिल्म ऊंचाई की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं, इसीलिए दर्शको को और इंतजार न कराते हुए राजश्री फ़िल्म्स ने फ्रेंडशिप डे के दिन अपनी फिल्म ऊंचाई का टीजर पोस्टर रिलीज कर दिया है। पोस्टर अपने आप में इस फिल्म की खासियत बयां करते हैं कि दोस्ती से बढ़कर इस जिंदगी में और क्या है।
Friendship Day 2022: फ्रेंडशिप डे पर राजश्री ने जारी किया फिल्म 'ऊंचाई' का पोस्टर, दिखी जिंदादिल दोस्ती की झलक