मनोरंजन जगत से हर दिन कोई न कोई नई खबरें सामने आती रहती हैं। मौजूदा समय में भी कई स्टार्स की फिल्में रिलीज की कतार में हैं तो वहीं कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। आज बॉलीवुड से जुड़ी कई बड़ी अपडेट्स सामने आईं हैं। इसी क्रम में जहां आज मनोरंजन जगत में एक और रिश्ता टूट गया तो वहीं रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र को बड़ा झटका लगा। तो आइए बताते हैं आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में...
Filmy Wrap: हनी सिंह का तलाक और ऑनलाइन लीक हुई ब्रह्मास्त्र, पढ़ें मनोरंजन जगत का 10 बड़ी खबरें
मनोरंजन जगत से हर दिन कोई न कोई नई खबरें सामने आती रहती हैं। मौजूदा समय में भी कई स्टार्स की फिल्में रिलीज की कतार में हैं तो वहीं कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं।
पंजाबी सिंगर हनी सिंह अपने रैप गानों के लिए बेहद मशहूर हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। हनी सिंह का उनकी पत्नी शालिनी से तलाक हो गया है। दरअसल पिछले साल दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा समेत दूसरी महिलाओं के साथ संबंध बनाने समेत कई आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दी थी। दोनों के बीच हुए तलाक के बाद एक करोड़ रुपये पर समझौता हुआ है। दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक कोर्ट के फैमिली कोर्ट में हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर एक करोड़ रुपये का चेक सील्ड लिफाफे में पत्नी को सौंप दिया।
Honey Singh Divorce: टूट गई 10 साल की शादी, रैपर हनी सिंह और शालिनी तलवार ने लिया तलाक
बॉलीवुड के सिंघम और सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्मों का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। पिछले काफी दिनों से अजय अपनी फिल्म 'थैंक गॉड' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में अजय के साथ सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। जहां कल फिल्म से सिद्धार्थ और अजय का फर्स्ट लुक आउट हुआ था, वहीं आज जैसा वादा किया गया था 'थैंक गॉड' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जारी किए गए ट्रेलर में सिद्धार्थ और अजय सबको गुदगुदाने की कोशिश रहे हैं।
Thank God Trailer: थैंक गॉड का ट्रेलर हुआ रिलीज, मॉडर्न चित्रगुप्त बन लोगों को हंसाने की कोशिश करते दिखे अजय
साल 2022 हिंदी सिनेमा के लिए बुरा साबित हो रहा है। इस साल के शुरुआती दिनों में साउथ बनाम बॉलीवुड के बीच बहस शुरू हुई, जिसमें सोशल मीडिया यूजर्स ने साउथ सिनेमा को अच्छा बताया और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को जमकर ट्रोल किया। इसके बाद, लोगों ने बॉलीवुड की फिल्मों का बायकॉट शुरू कर दिया, जिस वजह से 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षाबंधन' जैसी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बंटाधार हो गया। वहीं, इस पूरे मुद्दे पर मुकेश खन्ना ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होने फिल्मों के बायकॉट होने की वजह बताई है साथ ही ये भी बताया कि कैसे साउथ के आगे हिंदी सिनेमा के कलाकार छोटे साबित हो गए हैं।
Mukesh Khanna: बॉलीवुड स्टार्स को मुकेश खन्ना ने दिखाया आईना, बायकॉट से लेकर साउथ के आगे फेल होने की बताई वजह
चारों तरफ मचती साउथ फिल्मों की धूम को देखते हुए अब दक्षिण भारतीय फिल्मों का गर निर्माता हिंदी बेल्ट में अपनी फिल्में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहा है। जहां बीते दिनों हमने 'आरआरआर' से लेकर 'सीता रामम' तक को हिंदी बेल्ट में रिलीज होते देखा, वहीं अब इसी क्रम में एक और तमिल फिल्म का एलान हुआ है। फिल्म के एलान के साथ ही इसका एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। हम बात कर रहे हैं फिल्म 'सूर्या 42' की, जिसमें तमिल सुपरस्टार सूर्या और बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Suriya 42: साउथ का एक और धमाका! 'सूर्या 42' का पहला मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, इस एक्ट्रेस संग काम करेंगे सूर्या