मनोरंजन जगत को पसंद करने वाले लोगों को हमेशा ये जानने की इच्छा रहती है कि इस इंडस्ट्री में क्या कुछ चल रहा है और फिल्मी रैप में हम आपको सिनेमा जगत की उन बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं, जो आज दिन भर में चर्चा में रहीं। हर रोज की तरह आज भी फिल्मी दुनिया में बहुत कुछ हुआ। आमिर खान चर्चा अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा बायकॉट की वजह से सुर्खियों में है और अब उन्होंने एस एस राजामौली के साथ काम करने की इच्छा जताई है। इसके अलावा, सिनेमा जगत में क्या कुछ हुआ है। आइए आपको बताते हैं।
Filmy Wrap: फ्लॉप फिल्मों पर अक्षय ने तोड़ी चुप्पी और तनुश्री की पोस्ट से सनसनी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' चर्चा में बनी हुई है। एक तरफ सोशल मीडिया पर इस फिल्म का खूब विरोध हो रहा है। दूसरी तरफ आमिर अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में, आमिर करीना कपूर के साथ चैट शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे। यहां पर करण जौहर ने आमिर और करीना के साथ खूब मस्ती की। इसी बीच आमिर खान से निर्देशकों की एक लिस्ट बताई, जिनके साथ वह आगे आने वाले समय में काम करना चाहते हैं। इस लिस्ट में 'आरआरआर' के निर्देशक एस एस राजामौली का नाम सबसे ऊपर है।
Aamir Khan: एसएस राजामौली के साथ काम करने को क्यों बेताब हैं आमिर, क्या 'लाल सिंह चड्ढा' पर मिली सलाह है वजह?
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार को लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। पहले 'बच्चन पांडे' के फ्लॉप होने के बाद अभिनेता पर निशाना साधा जा रहा था। फिर 'सम्राट पृथ्वीराज' जैसी ऐतिहासिक महाकाव्य की तैयारी में कमी के लिए अक्षय कुमार की आलोचना की जा रही थी। वहीं अब अभिनेता के पुराने बयानों, वीडियोज और ट्वीट्स की वजह से सोशल मीडिया पर 'बायकॉट रक्षा बंधन' की मुहिम चलाई जा रही है। अभिनेता ने इन सब पर चुप्पी तोड़ी है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने ट्रोल्स को जवाब दिया है।
Akshay Kumar: दो फ्लॉप फिल्मों और खराब एक्टिंग पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरे आठ घंटे का काम ही...
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कई हिट फिल्में देकर फैंस को अपना दीवाना बनाया है। फैंस ये बात भी अच्छी तरह जातने हैं कि दीपिका एक समय पर डिप्रेशन का सामना कर चुकी हैं। अभिनेत्री भी कई मौकों पर अपने उन मुश्किल दिनों में हुई परेशानियों को साझा कर चुकी हैं। एक बार फिर दीपिका ने अपने डिप्रेशन के दिनों के बारे में बात की है और बताया है कि उन दिनों एक ऐसा वक्त भी आया था जब वह सुसाइड का सोचने लगी थीं।
Deepika Padukone: डिप्रेशन के दर्दनाक दिनों को दीपिका ने किया याद, बोलीं- टूट गई थी, कई बार आत्महत्या करने...
मृणाल ठाकुर और साउथ अभिनेता दलकीर सलमान की फिल्म 'सीता रामम' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म एक दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी है, जिसे दर्शकों का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। आज एक्ट्रेस भी अपनी फिल्म देखने पहुंची थीं, जहां बाहर निकलने के बाद वह बेहद भावुक दिखाई दीं। एक्ट्रेस ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम से भी साझा किया है।
Mrunal Thakur: 'सीता रामम' देखने के बाद खुद ही रो पड़ीं मृणाल ठाकुर, अभिनेता दलकीर सलमान भी हुए भावुक