मनोरंजन की दुनिया से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
Filmy Wrap: अस्पताल में भर्ती हुईं अदा शर्मा और गदर 2 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
कुछ महीने पहले यह खबर आई थी कि अभिनेता विजय सेतुपति राजनेता सिद्धारमैया की बायोपिक फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। हालांकि, अब तक इस बात को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस बीच फिल्म को लेकर एक ताजा अपडेट आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को दो भागों में रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है।
Siddaramaiah biopic: कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया की बायोपिक पर आया नया अपडेट, दो भागों में बनेगी फिल्म
बॉलीवुड में कुछ फिल्मों में काम करने के बाद सुर्खियों में आई नरगिस फाखरी अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी के चलते चर्चा में रहती हैं। उदय चोपड़ा संग अपने रिश्ते को लेकर लाइमलाइट बटोरने वाली नरगिस फाखरी अब जल्द ही रुपहले पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। 'रॉकस्टार', 'मैं तेरा हीरो', 'हाउसफुल 3' और 'अजहर' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाली नरगिस फाखरी बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। अभिनेत्री ने अपनी ओटीटी डेब्यू वेब सीरीज 'टटलूबाज' के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए एक पोस्ट साझा किया है। चलिए जानते हैं नरगिस के साथ कौन आएगा नजर और कब शुरू होगी सीरीज की शूटिंग...
Nargis Fakhri: धीरज धूपर के साथ OTT डेब्यू करेंगी नरगिस फाखरी, वाराणसी में शुरू हुई सीरीज 'टटलूबाज' की शूटिंग
दक्षिण भारतीय फिल्मों के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले सुपरस्टार और थलाइवा रजनीकांत इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जहां एक तरफ वह बेटी ऐश्वर्या की फिल्म 'लाल सलाम' में कैमियो को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अभिनेता 'जेलर' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। रजनीकांत अभिनीत और नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म एलान के बाद से ही चर्चा में है। फैंस इसकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित हैं और अब उनके उत्साह को खत्म करते हुए मेकर्स ने आज आखिरकार 'जेलर' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।
Jailer Trailer: रिलीज हुआ 'जेलर' का ट्रेलर, दमदार एक्शन अवतार में रजनीकांत ने उड़ाईं दुश्मनों की धज्जियां
बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा अपनी खूबसूरती के अलावा अपने अभिनय के लिए भी जानी जाती हैं। अभिनेत्री को फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के बाद से दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता मिलने लगी है। अदा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ हमेशा कनेक्ट रहती हैं। अब हाल ही में, खबर आ रही है कि अदा शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामले क्या है।
Adah Sharma: अस्पताल में भर्ती हुईं 'द केरल स्टोरी' स्टार अदा शर्मा, कमांडो के प्रमोशन के दौरान बिगड़ी हालत