बॉलीवुड जगत के जाने-माने फिल्ममेकर हंसल मेहता अपने काम के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। हंसल मेहता तकरीबन हर बात पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। हंसल मेहता ने हाल ही में शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म डंकी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्ममेकर ने आज सोमवार, 25 दिसंबर को अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर किंग खान की फिल्म डंकी पर अपने विचार साझा किए। साथ ही फिल्म में शाहरुख के प्रदर्शन की तारीफ की है।
Dunki: हंसल मेहता ने शाहरुख खान की डंकी को लेकर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'परफेक्ट नहीं है लेकिन...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 25 Dec 2023 07:14 PM IST
सार
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। डंकी शाहरुख खान की इस साल की तीसरी फिल्म है। दर्शकों को उनकी इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन