पंजाबी फिल्मों और गानों से सभी का दिल जीतने वाले
दिलजीत दोसांझ और बॉलीवुड की एक्ट्रेस
सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का 'नैन फिसल गए' गाना का रिलीज हुआ है, जिसमें सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा नजर आ रहे हैं। 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' के इस गाने के बाद अब फिल्म का डायलॉग प्रोमो सामने आया है।
इस डायलॉग प्रोमो में दिलजीत और सोनाक्षी की शानदार डायलॉग डिलीवरी नजर आ रही है। यह कॉमेडी डायलॉग सीन में उस समय दिखाया गया है जब यह दोनों पहली बार न्यूयॉर्क शहर पहुंचते हैं, और न्यूयॉर्क को देखकर अपने-अपने होमटाउन जैसा बताते हैं।
'वेलकम टू न्यूयॉर्क' के इस सीन को देखने के बाद आपकी इस फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट और बढ़ जाएगी। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है मगर इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
आपको बता दें कि पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ की बॉलीवुड में 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' दूसरी फिल्म हैं इससे पहले वह शाहिद कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'उड़ता पंजाब' में नजर आ चुके हैं। 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' फिल्म को लेकर दिलजीत काफी एक्साइटेड हैं।