हॉलीवुड फिल्म 'ओपेनहाइमर' का जलवा देश विदेश में चल रहा है। इस फिल्म ने हाल ही में 81वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह में कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। वहीं, अब बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, इसने आईएमएएक्स की सूची में टॉप में जगह बना ली है। 'ओपेनहाइमर' बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख की साल 2023 की फिल्में पठान और जवान का रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है।
2 of 6
'ओपेनहाइमर'
- फोटो : सोशल मीडिया
आईएमएएक्स के अनुसार, 'भारत में टॉप 10 सबसे लोकप्रिय फिल्मों की सूची में सबसे आगे क्रिस्टोफर नोलन की बहुचर्चित फिल्म 'ओपेनहाइमर' है। आईएमएएक्स थिएटरों में इस फिल्म को देखने के लिए जबरदस्त क्रेज था। इस फिल्म ने धमाकेदार शुरुआत की और अपने अंतिम दौर तक अच्छा कारोबार करती रही। आईएमएएक्स थिएटरों में, इसने 6.135 मिलियन USD (लगभग 50.84 करोड़ रुपये) की जबर्दस्त कमाई की। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'ओपेनहाइमर' फिल्म का लगभग 25-30 प्रतिशत व्यवसाय केवल 26 आईएमएएक्स स्क्रीनों से आया।
यह भी पढ़ें: Robert Downey Jr: आयरन मैन बन डाउनी जूनियर ने दिया अपना सर्वश्रेष्ठ, बोले- शैली के कारण दिया गया कम ध्यान
3 of 6
अवतार द वे ऑफ वॉटर
- फोटो : सोशल मीडिया
आईएमएएक्स की सूची में दूसरे नंबर पर अवतार: द वे ऑफ वॉटर है। यह भारत में 16 दिसंबर, 2022 को रिलीज हुई थी। अवतार: द वे ऑफ वॉटर पहले दिन से ही ब्लॉकबस्टर रही। फिल्म ने 2023 में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। आईएमएएक्स में 1.821 मिलियन अमरीकी डालर (लगभग 15.09 करोड़ रुपये) की कमाई की थी।
4 of 6
पठान और जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की 'जवान' सितंबर में रिलीज हुई थी और साल की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी थी। इस सूची में किंग खान की फिल्म 'जवान' तीसरे स्थान पर है। जवान 1.665 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 13.80 करोड़ रुपये) की कमाई करने में सफल रही थी।
यह भी पढ़ें: Shubhi Sharma: 'ट्रांसजेंडर कलाकारों को भी बॉलीवुड में मिलना चाहिए अवसर', शुभी शर्मा ने की करण जौहर से गुजारिश
5 of 6
पठान
- फोटो : सोशल मीडिया
आईएमएएक्स की सूची में शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' चौथे स्थान पर है। इस फिल्म ने 1.549 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 12.83 करोड़ रुपये) की कमाई की थी। यह फिल्म साल की पहली बड़ी हिट थी। वहीं, 'मिशन इम्पॉसिबल: डेड रेकनिंग, पार्ट वन' पांचवे स्थान पर है, इसने कुल 1.236 मिलियन अमरीकी डालर (लगभग 10.24 करोड़ रुपये) कमाए।