भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर धमकी देने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है और उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। फिल्म निर्देशक राजकुमार पांडेय ने अभिनेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इस पर लखनऊ में गुडंबा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। निर्माता का आरोप है कि खेसारी लाल यादव ने उनके बेटे प्रदीप पर सोशल मीडिया के जरिए अभद्र टिप्पणी की और धमकी भी दी गई।
2 of 5
खेसारी लाल यादव
- फोटो : instagram/khesari_yadav
राजकुमार के मुताबिक, उनका बेटा प्रदीप उर्फ चिंटू भी भोजपुरी फिल्मों में 12 साल की उम्र से काम कर रहा है। उसकी फिल्म की शूटिंग फरवरी व मार्च में गुडंबा के स्कॉर्पियो क्लब में चल रही थी। इस दौरान खेसारी लाल यादव के सहयोगी अखिलेश पांडेय उर्फ अखिलेश कश्यप, अर्जुन यादव आर्या और महबूब खान ने उनके खिलाफ साजिश रचकर सोशल मीडिया पर कई अश्लील व अभद्र टिप्पणी की। इसका विरोध करने पर धमकी मिलने लगी।
3 of 5
खेसारी लाल यादव
- फोटो : इंस्टाग्राम
आरोप है कि राजकुमार और उनके बेटे की लोकप्रियता से खेसारी लाल ईर्ष्या रखते हैं। प्रदीप का खेसारी अपना मुख्य प्रतिद्वंद्वी मानकर शत्रुता का भाव रखते हैं। जिसके चलते खेसारी लाल यादव व उनके सहयोगी डायरेक्टर राजकुमार पांडेय व उनके बेटे प्रदीप उर्फ चिंटू के मोबाइल पर वीडियो कॉलिंग व सोशल प्लेटफार्म के जरिए लाइव आकर गालियां देते थे।
4 of 5
खेसारी लाल यादव
- फोटो : instagram/khesari lal yadav
राजकुमार ने बताया कि, फरवरी में लखनऊ में उनके बेटे की फिल्म की शूटिंग चल रही थी। आरोप है कि इस दौरान उनका और बेटे प्रदीप का मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 27 फरवरी को कुछ अंजान नंबर से कॉल आने शुरू हुए। इसमें उन लोगों को लगातार धमकी दी जाने लगी। राजकुमार के मुताबिक, दो घंटे में 100 से अधिक कॉल आए। परेशान होकर उन्होंने मोबाइल पर अंजान नंबरों को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद भी कॉल आते रहे।
5 of 5
खेसारी लाल यादव
- फोटो : Instagram
बता दें कि राजकुमार पांडेय अब तक 45 से 50 फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। प्रदीप अब तक 50 से अधिक फिल्मों में लीड रोल कर चुके हैं। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में इंस्पेक्टर गुड़ंबा फरीद अहमद ने बताया कि राजकुमार की तहरीर पर धमकी देने और आईटी एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।