बॉलीवुड में कई अभिनेता ऐसे हैं जो अभिनय में आने से पहले किसी और प्रोफेशन में थे। जैसे अक्षय कुमार अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले मार्शल आर्ट्स टीचर थे। बॉलीवुड में ऐसे उदाहरण कई और भी हैं। हालांकि ये सब आज से नहीं बल्कि पिछले कई दशकों से चला आ रहा है। बॉलीवुड की ऐसी ही एक अभिनेत्री की बात आज हम करेंगे, जो अभिनय में नाम कमाने से पहले ही राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी थीं। इस पहचान को बनाने के बाद ही उनका बॉलीवुड डेब्यू हुआ था।
2 of 6
शुभा खोटे
- फोटो : Social Media
हम बात कर रहे हैं अपनी परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग के लिए पहचानी जाने वालीं अभिनेत्री शुभा खोटे की। शुभा खोटे हिंदी फिल्मों की ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने शीर्ष अभिनेत्री के तौर पर बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वो बेहतरीन कॉमेडियन बन गईं। उनकी कॉमिक टाइमिंग की आज भी मिसाल दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुभा बॉलीवुड में डेब्यू से पहले स्पोर्ट्स में एक्टिव रही हैं। इसके बाद ही उन्होंने रुपहले पर्दे पर कदम रखा था।
3 of 6
साथी कलाकार के साथ शुभा खोटे
- फोटो : Social Media
दरअसल शुभा खोटे फिल्मों में आने से पहले साइक्लिंग और स्विमिंग की नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं। शुभा ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनको स्विमिंग और साइक्लिंग का शौक लंबे अरसे तक रहा लेकिन बॉलीवुड स्टार बनने के साथ ही उन्हें साइक्लिंग करने में मुश्किल होती थी। क्योंकि लोग उन्हें पहचानने लगे थे। हालांकि उन्होंने स्विमिंग करना जारी रखी। लेकिन समय की पाबंदी यहां भी उनके आड़े आ गई।
4 of 6
महमूद के साथ शुभा खोटे
- फोटो : Social Media
शुभा खोटे ने अपने सफल फिल्मी सफर को बीच में कुछ समय के लिए छोड़ दिया था। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था ऐसा उन्होंने अपनी शादी होने के बाद बच्चों की परवरिश की खातिर किया था। शुभा बताती हैं कि, 'शादी के बाद जिम्मेदारी बढ़ गई, बच्चे हुए। बच्चों को पाल पोसकर बड़ा करना था और मैं बच्चों के लिए आया रखने के बिल्कुल खिलाफ हूं। मैं समझती हूं कि आया ही नहीं बल्कि कोई भी और बच्चों की देखभाल इतनी नहीं कर सकता जितनी एक मां कर सकती है। इसलिए कुछ दिन तक मैंने फिल्मों से दूरी बनाकर रखी'।
5 of 6
शुभा खोटे
- फोटो : Social Media
शुभा जी मराठी परिवार से ताल्लुक रखती थीं फिर भी उनकी हिंदी बहुत अच्छी थी। जब उनसे पूछा गया कि मराठी परिवार से होने के बावजूद आपकी हिंदी इतनी अच्छी कैसे है। तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें लता ने हिंदी सिखाई है। वो ऐसे कि शुभा जी को बचपन से ही गीत-संगीत का बहुत शौक था। वो हमेशा रेडियो पर लता जी के गाने और उनकी आवाज सुनते हुए ही कोई भी काम किया करती थीं। इसलिए उनकी हिंदी इतनी अच्छी थी।