आमतौर पर जहां फिल्म
स्टार्स के बच्चे एक्टिंग में ही करियर बनाने का सपना देखते हैं और कई उस सपने को साकार कर भी लेते हैं वहीं कुछ स्टार्स के बच्चे ऐसे भी रहे जिन्हें फिल्मों से दूर रखा गया, खासकर कि लड़कियां।
जैसे कि कपूर खानदान की परंपरा रही कि उनके खानदान की कोई भी बेटी फिल्मों में काम नहीं करेगी ( वो बात अलग है कि करीना और करिश्मा अपनी मां की जिद की वजह से फिल्मों आ गईं) उसी तरह फिरोज खान के परिवार की भी कोई लड़की फिल्मों में नहीं आई।
शायद इसीलिए उनकी बेटी लैला खान एक्टिंग की दुनिया से दूर ही रहीं। जहां लैला के भाई फरदीन खान एक वक्त पर बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रहे, वहीं खुद लैला फिल्मों की एबीसीडी भी नहीं सीख पाईं। लेकिन ऐसा नहीं है कि आज वो असफल हैं या गुमनाम हैं।
आज लैला खान का अपना ही नाम है। उनकी पहचान ना तो अपने पिता के नाम से है ना ही भाई के नाम से, बल्कि आज उनकी पहचान उनके काम की वजह से है।
लैला खान एक जानी-मानी आर्टिस्ट हैं और पेंटिंग बनाती हैं। इंडिया ही नहीं विदेशों मे भी वो अपनी पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगा चुकी हैं। उनकी पेंटिंग दुनियाभर में पॉपुलर हैं।
लैला खान ने लंदन के स्लेड स्कूल ऑफ फाईन आर्ट से फाईन आर्ट में ट्रेनिंग ली और इसके बाद उन्होंने लंदन के ही सेंट मार्टिंस स्कूल ऑफ आर्ट से आर्ट की पढ़ाई की। लैला चाहतीं तो एक्टिंग में अपना करियर बना सकती थीं क्योंकि उनके पिता जाने-माने एक्टर और फिल्ममेकर थे और भाई भी फिल्मों में था, लेकिन
घर की बेटियों पर बंदिशों के चलते वो ऐसा नहीं कर पाईं। इसका जिक्र लैला खान ने 2009 में दिए एक इंटरव्यू में भी किया था।