आमिर खान के साथ दो फिल्मों में काम कर चुकीं फातिमा सना शेख स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ट्रोल हो गईं । वजह थी फातिमा की इंस्टाग्राम प्रोफाइल फोटो । 15 अगस्त के दिन उनकी प्रोफाइल फोटो काले रंग से रंग गई । इसके बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया । यूजर्स का कहना था कि वो पाकिस्तान को सपोर्ट कर रही हैं ।
यूजर्स के ट्रोल करने पर फातिमा को सामने आना पड़ा । उन्होंने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है। फातिमा ने बताया कि उन्हें खुद नहीं पता कि ऐसा क्यों हो रहा है । फातिमा के सफाई देने से पहले यूजर्स उन्हें नफरत भरे मैसेज भेजते रहे।
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फातिमा ने सबसे पहले स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी । इसके बाद उन्होंने लोगों के बीच अपनी समस्या रखी । फातिमा ने लिखा, 'कोई मेरे बारे में टि्वटर पर गलत जानकारी फैला रहा है । मैंने अपनी प्रोफाइल फोटो ब्लैक नहीं लगाई । भगवान जाने कि क्या समस्या है ।'
4 of 5
fatima sana shaikh and aamir khan
- फोटो : instagram
'प्रोफाइल फोटो की वजह से मुझे सुबह से लोग नफरत भरे मैसेज भेज रहे हैं । कृप्या किसी भी गलत पोस्ट पर विश्वास ना करें ।' फातिम की अगली फिल्म का नाम 'भूत पुलिस' है । इस फिल्म में फातिमा, सैफ अली खान के साथ नजर आएंगी । ये एक हॉरर फिल्म होगी । सैफ और फातिमा के अलावा फिल्म में अली फजल भी होंगे ।
5 of 5
फातिमा सना शेख
- फोटो : instagram
सैफ ने इससे पहले आमिर खान के साथ 'दंगल' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में काम किया है। 'ठग्स...' में फातिमा एक्शन सीन करती दिखी थीं । हालांकि ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई । वहीं उनकी फिल्म 'दंगल' सुपरहिट हुई थी ।