फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fateh Box Office Day 1: Sonu Sood Jacqueline Fernandez Vijay Raaz Naseeruddin Shah Film first day Collection

Fateh Day 1 Box Office: दर्शकों को रास नहीं आया नेशनल हीरो का 'कॉपी कैट' सिनेमा, पहले ही दिन डूब गई लुटिया

Fri, 10 Jan 2025 09:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 10 Jan 2025 09:15 PM IST
सार

Fateh Day 1 Box Office Collection: सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' आज 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। ओपिनिंग डे पर फिल्म ने कितने कमाए? जानते हैं...

विज्ञापन
Fateh Box Office Day 1: Sonu Sood Jacqueline Fernandez Vijay Raaz Naseeruddin Shah Film first day Collection
फतेह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

'नेशनल हीरो', 'गरीबों का मसीहा' जैसे नामों से लोकप्रिय हो चुके सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' आज सिनेमाघरों में लग चुकी हैं। इसमें कोई दोराय नहीं कि वे जरूरतमंदों की मदद के लिए आधी रात भी हाजिर रहते हैं। उनकी इस नेकी के लोग कायल हैं। 'फतेह' की रिलीज से पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि ओपनिंग डे पर यह तहलका मचा देगी। एक्शन खतरनाक है तो 'एनिमल' से भी तुलना की जाने लगी। मगर, ओपनिंग डे की कमाई के आधार पर अनुमान बेकार हैं और शायद सोनू सूद के अरमानों पर भी पानी फिर गया है।

विज्ञापन


Fateh Movie Review: जी स्टूडियोज की साख पर बट्टा लगाती सोनू सूद की फिल्म, याद आएंगी ये सारी हॉलीवुड पिक्चरें

विज्ञापन

Fateh Box Office Day 1: Sonu Sood Jacqueline Fernandez Vijay Raaz Naseeruddin Shah Film first day Collection
फतेह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तोहफा नहीं आया काम
सोनू सूद ने ओपनिंग डे पर अपने फैंस को खास तोहफा दिया। पहले दिन उन्होंने अपनी इस फिल्म की टिकट का दाम मात्र 99 रुपये रखा। अभिनेता ने कहा कि वे इस फिल्म को हर इंसान तक पहुंचाना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने यह उपहार दिया है। यह एलान वे पहले ही कर चुके हैं कि इस फिल्म से होने वाली कमाई भी चैरिटी में देंगे। खैर, बात करते हैं पहले दिन की कमाई की। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक 'फतेह' ने पहले दिन 1.64 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 

Sonu Sood Copy Cat: सोनू सूद ने मार्टिन स्कॉर्सेसे को ऐसे छापा, चुरा लिया फ्रेम दर फ्रेम पूरा ओपनिंग सीक्वेंस

Fateh Box Office Day 1: Sonu Sood Jacqueline Fernandez Vijay Raaz Naseeruddin Shah Film first day Collection
फतेह - फोटो : वीडियो ग्रैब

इस फ्लॉप फिल्म से भी कम किया पहले दिन कारोबार
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'फतेह'को करीब 25 करोड़ रुपये के बजट से तैयार किया गया है। इस हिसाब से पहले दिन की कमाई देखते हुए कहा जा सकता है कि फिल्म की शुरुआत धीमी हुई है। इस फिल्म साल 2011 में आई फिल्म 'बुढ्ढा... होगा तेरा बाप' के ओपनिंग डे कलेक्शन से भी कम कमाए हैं। इस फिल्म में सोनू सूद भी इरफान खान, अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी जैसे सितारों के साथ नजर आए। हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.90 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी।

ये खबर भी पढ़ें:
Mufasa The Lion King Box Office Collection Day 22: मुफासा के नहीं थमे कदम, जानिए 22वें दिन कितना रहा कलेक्शन

विज्ञापन

Fateh Box Office Day 1: Sonu Sood Jacqueline Fernandez Vijay Raaz Naseeruddin Shah Film first day Collection
फतेह - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्मों के मुकाबले में फतह कर पाएगी 'फतेह'
सिनेमाघरों में इस समय अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' पहले से लगी है, जिस पर अब भी दर्शक टूट कर पड़ रहे हैं। फिर, एनिमेटिड फिल्म 'मुफासा' भी दर्शकों को खींच रही है। ऐसे में 'फतेह' की राह मुश्किल तो है ही। इसके अलावा रामचरण की फिल्म 'गेमचेंजर' भी इसके मुकाबले में आज ही सिनेमाघरों में उतरी है। आने वाले हफ्ते में आजाद और इमरजेंसी जैसी फिल्में भी मैदान में आ रही हैं। देखना दिलचस्प होगा कि 'फतेह' बॉक्स ऑफिस पर फतह कर पाती है या नहीं!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed