फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fast X Trailer 2 Out: Vin Diesel Justin Lin Jeff Kirschenbaum Samantha Vincent Film video is Here

Fast X Trailer 2: फास्ट एक्स का दूसरा ट्रेलर जारी, एक्शन-थ्रिल और तूफानी कार राइड के साथ मिलेगा मनोरंजन का डोज

Thu, 20 Apr 2023 02:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 20 Apr 2023 02:02 PM IST
सार

'फास्ट एंड फ्यूरियस' की अगली फिल्म 'फास्ट एक्स' 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Fast X Trailer 2 Out: Vin Diesel Justin Lin Jeff Kirschenbaum Samantha Vincent Film video is Here
Fast X Trailer - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड की चर्चित सीरीज में से एक 'फास्ट एंड फ्यूरियस' के क्रेजी फैंस दुनियाभर में हैं। उन सभी के लिए एक खुशखबरी है। इस सीरीज की अगली फिल्म 'फास्ट एक्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बता दें कि यह इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर है, जो आज जारी किया गया है। 

विज्ञापन

Karan Aujla: सिद्धू मूसेवाला के 'कातिल' संग डांस कर बुरे फंसे करण औजला-शैरी मान, पोस्ट के जरिए देनी पड़ी सफाई

विज्ञापन

अगले महीने होगी रिलीज
ट्रेलर में एक्शन और थ्रिल का जबर्दस्त तड़का है। साथ ही इसमें तूफानी कार राइड भी फैंस का रोमांच कई गुना बढ़ा देगी। यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर धमाकेदार है और यकीनन दर्शकों के बीच फिल्म के प्रति बेकरारी बढ़ा देगा।
Hrithik Roshan Success Mantra: खुल गया ऋतिक रोशन के हरदम मुस्कुराते रहने का राज, कामयाबी का बेहद जरूरी नुस्खा

एक्शन का धमाल
ट्रेलर में कई हैरतअंगेज एक्शन सीक्वेंसेज दिखाए गए हैं। पुरानी दुश्मनी के साथ कुछ नये दुश्मन लौटे हैं। फिल्म का निर्माण नील एच मॉरिट्ज, विन डीजल, जस्टिन ली, जेफ जेफ किरशेनबॉम और समंथा विन्सेंट ने किया है। वहीं निर्देशन की जिम्मेदारी लुइस लेटेरियर ने संभाली है। बता दें कि यूनिवर्सल पिक्चर्स की यह फिल्म 19 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

विज्ञापन

फिल्म से जुड़े नए स्टार्स
इस फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो विन डीजल के साथ मिशेल रॉड्रिग्ज, टायरीस गिब्सन, क्रिस ब्रिजेज, जेसन मोमोआ, जेसन स्टेथमजॉन सीना, सुंग कांग अहम किरदारों में नजर आएंगे। इनके अलावा हेलेन मिरेन, चार्लीज थेरोन, नेथली इमैनुअल भी एक्शन का दम दिखा रहे हैं। यही नहीं इस बार रीटा मोरेनो, एलन रिक्टसन, डैनियल मेलकॉयर और ब्री लारसन भी फिल्म से जुड़े हैं।
Marvel Studios: गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3 के रेड-कार्पेट पर सितारों का जलवा, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed