ईशा अंबानी (Isha Ambani) की शादी हो या फिर आकाश अंबानी (Akash Ambani) की शादी एक शख्स अंबानी खानदान के हर फंक्शन में नजर आई वो है राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant)। कहा जा रहा है कि राधिका मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की दोस्त हैं। राधिका हाल ही में आकाश अंबानी के हर फंक्शन में परिवार के साथ नजर आईं। उनका स्टाइल से लेकर ड्रेसिंग सेंस, सभी ने लोगों को इंप्रेस किया। तो चलिए फैशन के पैशन में आज हम आपको राधिका मर्चेंट की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं।
2 of 5
radhika merchant
- फोटो : file photo
इन तस्वीरों में अनंत राधिका के साथ-साथ नजर आ रहे हैं। राधिका इससे पहले भी अंबानी परिवार के हर फंक्शन में अनंत के साथ नजर आती हैं। पिछले दिनों स्विटजरलैंड में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की प्री-वेडिंग पार्टी में भी राधिका नजर आई थीं। बता दें राधिका को अनंत की गर्लफ्रेंड बताया जाता है।
3 of 5
radhika merchant
- फोटो : file photo
राधिका की इन तस्वीरों को देखने के बाद एक बार फिर अनंत संग उनके अफेयर के चर्चे हो रहे हैं। वहीं राधिका के लुक की भी जमकर तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर लोगों को राधिका का लुक काफी सिंपल और एलिगेंट लग रहा है।राधिका ने लाइट पिंक चिकनकारी प्लाजो सूट पहना हुआ है, जिसमें वह बेहद प्यारी नजर आ रही हैं।
4 of 5
radhika merchant
- फोटो : file photo
अब जरा ये तस्वीरें देखिए। इन तस्वीरों में राधिका ने ब्लू वन शोल्डर थाई स्लिट गाउन पहना है। राधिका के इस गाउन की रफल्ड स्लीव्स और रॉयल ब्लू बेल्ट उनके लुक को शानदार बना रही है। अपने लुक को पूरा करने के लिए राधिका ने लाइट मेकअप के साथ बोल्ड रेड लिपस्टिक लगा रखी है।
5 of 5
radhika merchant
- फोटो : file photo
इस तस्वीर में राधिका और अनंत साथ नजर आ रहे हैं। 24 साल की राधिका मर्चेंट ने अपने करियर की शुरुआत केडार कंसलटेंट, देसाई एंड दिवानजी और इंडिया फर्स्ट जैसी कंपनियों से की। नौकरी करने के साथ-साथ उन्होंने अपनी एक फर्म भी शुरू की है।