'फैशन का पैशन' कॉलम में आज हम बात करेंगे उन एक्ट्रेस की जो इस हफ्ते अपनी ड्रेस की वजह से यूजर्स ने निशाने पर रही। तो चलिए आपको बताते हैं कौन से स्टार ने सबसे ज्यादा अपनी ड्रेस की वजह से सुर्खियां बटोरी।
2 of 5
urvashi rautela
- फोटो : instagram
उर्वशी ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह कलरफूल खूबसूरत गाउन में नजर आ रही थीं। उर्वशी के इस लुक के लिए उन्हें Marco ferra ने स्टाइल किया है। उर्वशी का यह लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं कुछ यूजर्स उनके इस लुक से नाखुश हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- आपकी ड्रेस पर जो letters लिखे हैं, उनमें कोई मैसेज छिपा है क्या। एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'ये किस देश का झंडा पहन आई हो।'
3 of 5
Janhvi Kapoor
- फोटो : instagram
जाह्नवी कपूर हाल ही में अपने पिता बोनी कपूर और बहन खूशी कपूर के साथ मुंबई एयपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। इस दौरान उन्होंने पिंक और येलो कलर का सूट पहन रखा था जिस पर गोल्डन वर्क हो रखा था। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए जाह्नवी ने Fizzy Goblet ब्रांड की मोजरी पहन रखी थी। जाह्नवी के इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। किसी ने उनके इस लुक को अब तक का सबसे बुरा लुक बताया तो एक ने कमेंट कर कहा-शादी में आई हो क्या।
4 of 5
Nysa Devgn
- फोटो : Instagram
काजोल और अजय देवगन हाल ही में अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताकर वापस आए हैं। इस बीच काजोल की बेटी न्यासा की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह शॉर्ट ड्रेस में दिखीं। इस ड्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
5 of 5
Nysa Devgn
- फोटो : Instagram
न्यासा की यह तस्वीर एयरपोर्ट की है। इस तस्वीर में न्यासा नीले रंग की ड्रेस पहनी हुई है जो एक नजर देखने में आपको हुडी लग सकती है। यह ड्रेस काफी छोटी है जिसकी वजह से न्यासा यूजर्स के निशाने पर आ गईं। न्यासा की इस तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा - 'ओ तेरी..ये पैंट पहनना भूल गई है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा - 'इसे क्या हुआ ये क्या ड्रेस पहन रखी है।'