फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farhan Shibani Wedding: फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर 21 फरवरी को करेंगे कोर्ट मैरिज, पिता जावेद अख्तर ने दी जानकारी

Fri, 04 Feb 2022 12:04 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 04 Feb 2022 12:04 PM IST
विज्ञापन
Farhan Akhtar Shibani Dandekar get married on February 21 Javed Akhtar confirms
फरहान और शिबानी - फोटो : सोशल मीडिया

कई हफ्तों से बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिवानी दांडेकर की शादी की खबरें चल रही हैं। हालांकि अब इसके बारे में आधिकारिक पुष्टि हो गई है। फरहान के पिता और दिग्गज लेखक जावेद अख्तर ने दोनों की शादी की पुष्टि कर दी है। जावेद अख्तर ने कहा कि "फरहान और शिबानी" 21 फरवरी को कोर्ट मैरिज करेंगे।

Farhan Akhtar Shibani Dandekar get married on February 21 Javed Akhtar confirms
जावेद अख्तर - फोटो : Social Media

जावेद अख्तर ने कहा- कोर्ट मैरिज के बाद एक प्राइवेट फंक्शन होगा जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल होंगे। शादी की सारी तैयारियां वेडिंग प्लानर्स कर रहे हैं। कोरोना की स्थिति को ध्यान में रखते हुए हम बड़े स्तर पर इसे सेलिब्रेट नहीं कर सकते हैं। हम इसमें केवल कुछ करीबी लोगों को बुला रहे हैं। यह एक निजी कार्यक्रम होगा। खैर अभी तक निमंत्रण भी नहीं भेजे गए हैं।

Farhan Akhtar Shibani Dandekar get married on February 21 Javed Akhtar confirms
परिवार के सदस्यों के साथ जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मशहूर लेखक ने अपनी होने वाली बहू शिबानी को एक प्यार भरा संदेश देते हुए कहा, "शिबानी बहुत ही अच्छी लड़की है और वह हम सभी को बहुत पसंद है। इस रिश्ते की सबसे जरूरी और मजबूत बात यह है कि फरहान और उसमें बहुत अच्छी दोस्ती है।" 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Farhan Akhtar Shibani Dandekar get married on February 21 Javed Akhtar confirms
फरहान और शिबानी - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फरहान और शिबानी फरवरी में कोर्ट मैरिज करेंगे और अप्रैल में ग्रैंड वेडिंग। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते अब इस बी-टाउन कपल ने सादगी से अपनी शादी करने का फैसला किया है। यह कपल अपनी शादी पर सब्यसाची के डिजाइन किए हुए कपड़े पहनेगा लेकिन अभी इसे प्राइवेट रखा जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed