फराह खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर वह कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। वहीं, अब फराह ने फैंस के बीच अपनी पुरानों यादों का पिटारा खोला है। दरअसल, फराह खान ने सोशल मीडिया अपनी शादी के समय की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। खास बात ये है कि ये तस्वीर फराह खान की नहीं है बल्कि इसमें ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ फराह ने फैंस से एक सवाल भी किया है।
2 of 4
farah khan
- फोटो : सोशल मीडिया
फराह खान ने जो तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है, उसमें ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन डांस करते हुए दिख रहे हैं। दोनों ही फराह की संगीत सेरेमनी में दिल खोलकर डांस कर रहे हैं। ऋतिक और अभिषेक एक-दूसरे को देख रहे हैं और उन्होंने अपने दोनों हाथ भी सीने से लगा रखे हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर फराह की शादी की ढेर सारी खुशी देखी जा सकती है। ऋतिक ब्लैक आउटफिट में दिख रहे हैं तो वहीं अभिषेक ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी हुई है।
3 of 4
farah khan
- फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर के साथ फराह खान ने एक खूबसूरत कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, 'मेरे संगीत सेरेमनी से इन 2 लड़कों की पुरानी तस्वीर मिली.. अभिषेक बच्चन और ऋतिक रोशन तूफानी डांस कर रहे हैं। वे कौन से गाने में डांस कर रहे हैं, यह याद नहीं है। मैं बहुत नशे में थी। क्या आप अनुमान लगा सकते हैं?'
4 of 4
farah khan
- फोटो : सोशल मीडिया
फराह खान के इस सवाल का सिमी गरेवाल ने कमेंट में जवाब देते हुए लिखा है, 'कुछ तो दिल के बारे में है।' एक फैन ने लिखा, ‘दिल धड़कने जैसा कुछ, उनके हाथ उनके सीने पर हैं।’ एक अन्य ने कमेंट किया, ‘ये दिल दीवाना है ये दिल।’ तीसरे यूजर ने लिखा, 'पुष्पा का सामी सामी गाना।' वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'तुमसे मिलकर दिल है जो हाल क्या करें।' इसी तरह और भी फैंस कमेंट कर अपना जवाब दे रहे हैं। बता दें कि ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन ने फिल्म 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' और 'धूम 2' में एक साथ काम किया है।