हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता विद्युत जामवाल ने अभिनेत्री अदा शर्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया है। सोशल मीडिया पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में विद्युत ने यह साफ किया कि अदा शर्मा के साथ उनका रिश्ता एक दोस्त से भी बढ़कर है। उन्होंने यह जवाब इतने विस्तार से दिया कि उनके इस जवाब की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफें हो रही हैं।
2 of 5
विद्युत जामवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद हिंदी सिनेमा और टीवी के बहुत से कलाकार सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने प्रशंसकों के सवालों के बिंदास जवाब दे रहे हैं। इसी दौरान ट्विटर पर विद्युत जामवाल से उनके एक फैन ने पूछा कि क्या वह और अदा शर्मा सिर्फ दोस्त हैं?
3 of 5
Vidyut Jammwal, Adah Sharma
- फोटो : Social Media
इस पर विद्युत जामवाल ने जवाब दिया, 'सिर्फ दोस्त! बिल्कुल नहीं। हम साहसी हैं, दयालु हैं, सहज हैं, खुले दिमाग वाले हैं, बेबाक हैं, विचारशील हैं, एक दूसरे से अपनी बातें साझा करने वाले हैं, शिक्षित हैं, खुश हैं, शांत हैं और सबसे बड़ी बात हम बेस्ट फ्रेंड्स हैं। मैं कामना करता हूं कि हमारे जैसा आपका भी कोई दोस्त हो।'
4 of 5
Adah Sharma
- फोटो : amar ujala, mumbai
विद्युत के जवाब से उनके प्रशंसक बहुत प्रभावित हुए। उनके फैंस ने कहा कि विद्युत ने अदा के साथ अपनी दोस्ती का जैसा वर्णन किया है, वह बहुत सराहनीय है। दोस्ती नाम की चीज को उन्होंने बहुत बढ़िया ढंग से समझाया है। बता दें कि विद्युत जामवाल और अदा शर्मा ने फिल्म 'कमांडो 2' और 'कमांडो 3' में एक साथ काम किया है।
5 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : Social Media
इन दोनों के बीच प्यार मोहब्बत जैसा रिश्ता पनपने की खबरें इन फिल्मों के बाद ही आना शुरू हुई थीं। गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा में इन दिनों एक दूसरे के साथ मोहब्बत के रिश्ते बनने की खबरें कुछ ज्यादा ही उड़ रही हैं। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की लॉकडाउन में एक साथ होने की खबरें इस समय ट्रेंडिंग में हैं।