बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और एक्टर सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म विक्रम वेधा आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर आई इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में सभी को ऋतिक और सैफ की अदाकारी काफी पसंद आ रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म में अभिनेता ऋतिक रोशन बतौर विलेन नजर आए हैं। हालांकि, ऋतिक अकेले ऐसे अभिनेता नहीं हैं,जो खलनायक के किरदार में नजर आए हों। जल्द ही कई अपकमिंग फिल्मों में कई बड़े कलाकार बतौर विलेन नजर आने वाले हैं। चलिए जानते हैं उन ऐसे ही कलाकारों के बारे में-
Bollywood: ऋतिक रोशन के बाद अब ये अभिनेता निभाएंगे खलनायकों का किरदार, पहली बार विलेन बनेगा यह एक्टर
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और एक्टर सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म विक्रम वेधा आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर आई इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है।
इमरान हाशमी
बॉलीवुड के सीरियल किसर कहे जाने वाले अभिनेता इमरान हाशमी अपनी रोमांटिक छवि के लिए काफी मशहूर हैं। हालांकि, एक्टर जल्द ही अपनी इस छवि को विपरीत रोल निभाते नजर आएंगे। अभिनेता सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 में विलेन के रूप में नजर आने वाले हैं।
Bigg Boss 16: मीटू के आरोपों पर साजिद खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौरान मैं काम के लिए तरसता रहा
सैफ अली खान
हाल ही में फिल्म विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए एक्टर सैफ अली खान जल्द ही एक और फिल्म में नजर आने वाले हैं। सैफ अलगे साल 12 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म आदिपुरुष में लंकापति रावण के निगेटिव किरदार में दिखाई देंगे।
शरद केलकर
जल्द ही रिलीज होने वाली परिणीति चोपड़ा की फिल्म कोड नेम तिरंगा में एक्टर शरद केलकर बतौर खलनायक नजर आएंगे। बीते दिनों ही इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया है।
Bigg boss 16: मिस इंडिया बनने के बाद भी काम के लिए भटकती रहीं मान्या सिंह, सलमान खान के सामने बयां किया दर्द
जॉन अब्राहम
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की अलगे साल अपनी फिल्म के पठान के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता जॉन अब्राहम इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले हैं।
Bigg Boss 16: 15 साल की उम्र में जेल से यौन शोषण के आरोपों तक, कंट्रोवर्सी किंग कहे जाते हैं साजिद खान