मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के प्रतिभावान अभिनेता हैं। उन्होंने अपने दमदार अभिनय से हर बार दर्शकों का दिल जीता है। मनोज बाजपेयी बड़े पर्दे पर तो अपने अभिनय का जादू चलाते ही हैं अब ओटीटी पर भी उनका ही बोलबाला है। मनोज बाजपेयी इन दिनों सीरीज 'द फैमिली मैन 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। राज और डीके द्वारा निर्देशित इस सीरीज के पहले सीजन को जबरदस्त सफलता मिली थी। इसके चलते दूसरे सीजन की भी मांग उठने लगी थी। वहीं अब इसका दूसरा सीजन भी दर्शकों को खूब पसंद आया है।
फिल्म अभिनेत्री और निर्माता हैं शबाना रजा (नेहा)
इस सीरीज में मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी नाम के एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया है जो अपनी नौकरी और परिवार के बीच बैलेंस बनाकर चलता है। साथ ही उसके दोस्त और सहकर्मी के किरदारों को भी लोगों ने काफी पसंद किया। इस सीरीज में मनोज बाजपेयी के परिवार की कहानी भी दर्शकों को काफी अच्छी लगी। सूचि के किरदार में प्रियामणि ने भी खूब जलवा बिखेरा। हालांकि आज आपको यहां श्रीकांत तिवारी की पत्नी नहीं बल्कि मनोज बाजपेयी की पत्नी शबाना रजा के बारे में बताते हैं जो नेहा बाजपेयी के नाम से भी जानी जाती हैं।
2 of 5
शबाना रजा (नेहा)
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोज बाजपेयी ने अभिनेत्री शबाना रजा से शादी की है। साल 2006 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी एक प्यारी सी बेटी है अवा नायला बाजपेयी। शबाना फिल्म अभिनेत्री होने के साथ-साथ फिल्म निर्माता भी हैं। शबाना को फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा ने 'करीब' फिल्म से लॉन्च किया था। इस फिल्म में वो बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल के अपोजिट नजर आईं थीं। फिल्म में उनके मासूम चेहरे ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। साथ ही अपनी मधुर मुस्कान से वो हर किसी के दिल में बस गईं थीं। शबाना 'होगी प्यार की जीत' में भी नजर आईं थीं। इस फिल्म में वो अजय देवगन की हीरोइन बनी थीं। शबाना ने फिल्म 'फिजा' में भी अहम किरदार निभाया था। फिल्म के गाने 'आजा माहिया' में वो ऋतिक रोशन संग नजर आईं थीं। इन फिल्मों के अलावा शबाना ने 'एहसास- द फीलिंग', 'कोई मेरे दिल में है', 'आत्मा' और 'एसिड फैक्ट्री' में काम किया था।
3 of 5
ऋतिक रोशन, शबाना रजा
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू में नेहा ने बताया था कि फिल्म 'करीब' के रिलीज होने के बाद वो मनोज बाजपेयी से मिली थीं। अपने नाम को लेकर उन्होंने खुलासा किया था कि वो नेहा कभी नहीं बनना चाहती थीं बल्कि वो शबाना ही बनकर रहना चाहतीं थीं, लेकिन उन्हें नाम बदलने के लिए मजबूर किया गया था। उन्होंने कहा कि, 'मैं कभी नेहा थी ही नहीं मैं हमेशा शबाना थी।मुझे मेरा नाम बदलने पर मजबूर किया गया। मैं इसे लेकर खुश नहीं थी। मेरे माता पिता ने बड़े ही प्यार से मेरा ये नाम रखा था'।
4 of 5
मनोज बाजपेयी, शबाना रजा
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि शबाना को उनके नाम की पहचान फिल्म 'अलीबाग' से मिली। शबाना ने कहा कि, 'संजय गुप्ता की फिल्म के लिए मैंने उनसे पहले ही कहा था कि मैं अपने असली नाम का इस्तेमाल करुंगी और उन्होंने कहा कि ठीक है। इस नाम के साथ काम करना मेरे लिए बेहतरीन था। मैंने जो पहचान खोई थी अब वो मुझे वापस मिल चुकी है'।
5 of 5
शबाना रजा, मनोज बाजपेयी
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनय से दूरी बनाने को लेकर शबाना ने कहा कि, 'मैं एक्टिंग को लेकर हमेशा से बहुत दीवानी थी, लेकिन मेरी एक कमी ये है कि मैं रोल मांगने के लिए दरवाजे-दरवाजे नहीं घूम सकती। कुछ समय बाद मेरे पास जब अच्छे रोल आने बंद हो गए तो मैं अभिनय करन से पीछे हट गई। मैं सिर्फ मिसेज मनोज बाजपेयी बनकर ही खुश थी। मनोज और मैं 10 सालों से एक दूसरे को जानते हैं और हम तबसे साथ हैं'।