दुनियाभर में इन दिनों फेसएप ने धूम मचा रखी है। फेस एप का खुमार बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पर भी चढ़ा दिखाई दिया। इस एप के जरिए सेलिब्रिटीज ओल्ड लुक में दिख रहे हैं। जहां कईयों ने खुद अपनी ओल्ड तस्वीरें शेयर की हैं तो कई सेलिब्रिटीज के फैंस उनकी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही 7 एक्ट्रेस की तस्वीरें जो उम्रदराज होने पर दिखने लगेंगी कुछ ऐसी।
70 की उम्र में ऐसी नजर आएंगी की ये 7 खूबसूरत एक्ट्रेस, मलाइका-प्रियंका की तस्वीर जरूर देखिए
मलाइका की इस तस्वीर को उन्होंने तो शेयर नहीं किया लेकिन फैंस उनकी फोटो को फेसएप पर एडिट कर रहे हैं। इस फोटो में मलाइका ग्रेसफुल लग रही हैं। तस्वीर में मलाइका ने सिल्वर कलर का गाउन पहना हुआ है।
दीपिका पादुकोण की भी एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई थी जो उनके फैंस ने शेयर किया था। दीपिका की ये तस्वीर उनके रिसेप्शन की है जब रणवीर के साथ उन्होंने मीडिया के सामने पोज दिए थे।
ये तस्वीर है सोनम कपूर की। फैशन डीवा कही जाने वालीं सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनके एक फैन ने तस्वीर शेयर की जिसमें लिखा था कि जब सोनम उम्रदराज हो जाएंगी तो कुछ इस तरह दिखने लगेंगी। सोनम भी इस तस्वीर को शेयर करने में पीछे नहीं रहीं।
तापसी पन्नू ने अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो बुजुर्ग दिख रही हैं लेकिन खास बात ये है कि इसके लिए उन्होंने किसी एप का इस्तेमाल नहीं किया बल्कि उनकी आने वाली फिल्म सांड की आंख की एक तस्वीर है। फिल्म में तापसी ने उम्रदराज महिला का किरदार निभाया है।
NOT FROM THE APP EVERYONE IS GOING CRAZY ABOUT!
This happened for real ! #SaandKiAankh #ThisDiwali pic.twitter.com/bTcVDN9byj