गणेश चतुर्थी नजदीक है। मुंबई की सड़कों और गलियों में गणेश पंडाल भी लगने लगे हैं हालांकि इस बार इनके लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी लोग कर रहे हैं। इधर, छोटे परदे के जिन धारावाहिकों का प्रसारण इस वीकएंड पर होना है, उनकी शूटिंग में भी इस त्यौहार का असल दिखने लगा है। इंडियाज़ बेस्ट डांसर की शूटिंग से हम लेकर आए हैं, आपके लिए कुछ खास नजारे।
2 of 5
गणपति स्पेशल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इंडियाज़ बेस्ट डांसर की टीम ने पूरे जोर-शोर के साथ इस त्यौहार को मनाने की तैयारी कर ली है। शो के कंटेस्टेंट्स भी भगवान गणेश के आशीर्वाद से अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मुकाबला अब और कड़ा होता जा रहा है औप इसके सभी 9 कंटेस्टेंट्स अपने-अपने कोरियोग्राफर्स के साथ मिलकर जजों को प्रभावित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं।
3 of 5
गणपति स्पेशल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खास बात यह है कि इस गणपति स्पेशल में इस बार सचिन और सुप्रिया पिलगांवकर खास मेहमान बनकर पहुंच रहे हैं। शो की शूटिंग के दौरान जो कुछ देखने को मिला, उससे पता चलता है कि इस वीकेंड इंडियाज़ बेस्ट डांसर का नजारा भव्य होगा। शूटिंग के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स ने एक असाधारण प्रस्तुति के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया और सचिन व सुप्रिया ने महाआरती के साथ गणपति स्थापना की।
4 of 5
गणपति स्पेशल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सारे जज और होस्ट भी पारंपरिक परिधानों में सजकर इस त्यौहार मैं शामिल होते दिखे। सुप्रिया के साथ मिलकर शो के जजों और होस्ट ने नाशिक ढोल की जोशीली धुनों पर एक जोरदार डांस भी किया है। शूटिंग के दौरान जहां कंटेस्टेंट्स की जोरदार डांस परफॉर्मेंस ने वहां मौजूद सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं सचिन ने हर्ष और भारती को रिश्तों से जुड़ी एक अनमोल टिप भी दी।
5 of 5
गणपति स्पेशल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सचिन ने कहा, "एक बात याद रखिए कि यदि आप पति-पत्नी के रूप में आगे बढ़ रहे हैं, तो आप दोनों में से एक के लिए जरूरी है कि वो दाहिना हाथ बनकर चले और दूसरा बायां हाथ। यदि आप दोनों दाहिने या दोनों ही बाएं हाथ बन जाएंगे, तो आगे बढ़ना मुश्किल होगा। इस साल सुप्रिया और मैं अपनी शादी के 35 साल पूरे कर रहे हैं और मुझे भी आप दोनों में नजर आ रहे हैं शादी के 35 साल।"