बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता फिल्मों से ज्यादा अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इन तस्वीरों की वजह से वह सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल भी जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। ईशा गुप्ता ने इस बार एक कदम आगे बढ़कर एक ऐसा वीडियो पोस्ट कर दिया जिससे वह यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं।
VIDEO: ईशा गुप्ता ने खुलेआम किए अश्लील इशारे, यूजर्स बोले - 'बकरी जैसा मुंह है एटीट्यूड तो देखो'
इस वीडियो को ईशा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में ईशा ने मोनोकिनी पहनी हुई हैं जिसके ऊपर उन्होंने जैकेट पहना हुआ है। वीडियो में ईशा एक हाथ में कप पकड़े हुए हैं तो वहीं दूसरे हाथ से मिडिल फिंगर दिखा रही हैं। ईशा के इसी इशारे की वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी जमकर लताड़ लगा रहे हैं।
@rahuljhangiani @sanjanabatra @marcepedrozo @savleenmanchanda @hm @moschino
A post shared by Esha Gupta (@egupta) on
एक यूजर ने लिखा - 'यह ठीक नहीं है। आप बहुत लोगों की पसंद हो। मुझे आपके लिए बहुत बुरा लग रहा है। मझे पता है आप बहुत सुंदर हो लेकिन यह पब्लिसिटी का बहुत गलत तरीका है।' वहीं एक और यूजर ने लिखा - 'बकरी जैसी लग रही हो और एटीट्यूड तो देखो।' वहीं एक और यूजर ने लिखा - 'अपने इसी बर्ताव की वजह से तुम्हें बॉलीवुड में सफलता नहीं मिली होगी।'
ईशा गुप्ता आखिरी बार हाल ही में रिलीज फिल्म 'पलटन' में नजर आई थीं। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, अर्जुन रामपाल, सोनू सूद और गुरमीत चौधरी मुख्य किरदार में थीं। इसके अलावा रुस्तम, कमांडो 2, बादशाहो, राज 3, हमशक्ल और पलटन फिल्म में भी नजर आई थीं। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि ईशा अपने ब्वॉयफ्रेंड निखिल थंपी से सगाई कर सकती है। ऐसा ईशा की इंस्टाग्राम स्टोरी को देखकर कहा जा रहा था।