ईशा देओल ने हाल ही में ग्रीस में मैटरनिटी फोटोशूट करवाया है। इस शूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की गई है। फोटो में वो अपने पति भरत तख्तानी के साथ बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हर कोई ईशा देओल की इन तस्वीरों को पसंद कर रहा है।
ईशा देओल अपनी पहले बेबी के जन्म से पहले अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए ग्रीस गई थी और वहीं उन्होंने अपना लेटेस्ट फोटोशूट करवाया है जिसमें ईशा बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं।
ईशा पिछले कुछ दिनों से शायद मुंबई की बारिश मिस कर रही थीं और सनडे को बारिश होने पर उन्होंने सबके लिए सिंधी करी भी बनाई। ईशा की इन तस्वीरें को देखकर तो ऐसा ही लगता है कि वो अपने इन खास पलों को काफी इन्जॉय कर रहीं है।
ईशा देओल इस साल के अंत तक अपने पहले बेबी को जन्म देंगी। ईशा देओल और भरत की शादी साल 2012 में हुई थी। अब शादी के 5 साल बाद ईशा और भरत की जिंदगी में नन्हे मेहमान की एंट्री होने वाली है।
आपको बता दें कि खुद हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि ईशा देओल मां बनने वाली हैं उन्होंने लिखा था कि देओल और तख्तानी इस बात को बताते हुए बहुत खुश हैं कि ईशा देओल और भरत पहली बार पैरेंट्स बनने वाले हैं। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए हम आपका धन्यवाद करते हैं।