10 जून को एशा देओल के घर एक नन्हीं परी आई है। दोबारा मां बनने की खुशी एशा ने अपने फैंस के साथ शेयर की और बताया कि बेटी का नाम मिराया तख्तानी है। मिराया बहुत ही अनोखा नाम है ऐसे में हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर इसका मतलब क्या है।
2 of 5
esha deol
- फोटो : Twitter
एशा ने जब बड़ी बेटी का नाम राध्या रखा तब भी उसके नाम की खूब चर्चा थी। एशा ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि राध्या का मतलब क्या होता है। एशा की दोनों बेटियों का नाम बेहद खास है और भगवान कृष्ण से इसका कनेक्शन जुड़ा हुआ है।
3 of 5
esha deol
- फोटो : file photo
मुंबई मिरर ने जब एशा से बेटियों के नाम का मतलब पूछा तो उन्होंने बताया कि, 'जब भगवान कृष्ण, राधा की पूजा करते हैं तो इसे राध्या कहा जाता है। वहीं मिराया का अर्थ होता है भगवान कृष्ण की एक भक्त। दोनों ही बेटियों का नाम मिलता जुलता है और ये सुनने में काफी अचछा लगता है।'
4 of 5
esha deol
- फोटो : file photo
एशा ने हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के बारे में बताया कि 'उनके लिए इससे बढ़कर कोई खुशी नहीं है। सेलिब्रेशन का समय पहले ही शुरू हो चुका था। अब सभी घर जाने का इंतजार कर रहे हैं। मेरी बहन अहाना घर को सजाएंगी।'
5 of 5
hema malini-dharmendra
- फोटो : social media
दोबारा नानी बनने के बाद हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और तुरंत बेटी से मिलने अस्पताल पहुंचे। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की ये तस्वीरें सामने आईं दोनों अस्पताल के बाहर स्पॉट किए गए। बेटी से मिलने के दौरान हेमा और धर्मेंद्र मिठाई के डब्बों से भरा झोला लेकर पहुंचे। दोनों के साथ नजर आ रहे शख्स के हाथ में झोला देखा जा सकता है।