प्रियंका संग लिव इन में रहना चाहते हैं निक
ये हैं फिल्म और टीवी जगत की बड़ीं खबरें, जिन पर दिन भर टिकी रहेंगी निगाहें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन कपूर आज मना रहे अपना जन्मदिन
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज 33 साल के हो गए हैैं। अर्जुन कपूर का नाम फिल्म इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में शुमार है जिन्होंने फिल्मों में आने से पहले करीब 140 किलो वजन घटाया है। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'इशकजादे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। अर्जुन फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड', 'संदीप और पिंकी फरार', 'पानीपत' में व्यस्त हैं।
पढ़ें: 2 साल तक टॉप एक्टर की बहन को अर्जुन ने किया था डेट, श्रीदेवी की वजह से पिता से नहीं थे अच्छे रिश्ते
गौहर जान को गूगल डूडल ने किया याद
सिंगर और डांसर गौहर जान के 145वें जन्मदिन का जश्न गूगल डूडल बनाकर कर रहा है। उनका जन्म 26 जून 1873 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुआ था। गौहर जान ने द्रुपद, ठुमरी और बंगाली कृतन में महारत हासिल की और बहुत जल्द अपनी कला से सबको प्रभावित कर दिया।
पढ़ें: गूगल ने डूडल बनाकर सेलिब्रेट किया पहली 'डांसिंग गर्ल' का 145वां जन्मदिन, जानिए कौन थीं गौहर जान?
टीवी की 'छोटी बहू' यानी रुबीना दिलायक पिछले दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड संग शादी के सात फेरे लिए। शिमला के वुडविल पैलेस में रुबीना ने 21 जून को शादी की जिसके बाद दोनों ने अभिनव के होमटाउन में 25 जून को रिसेप्शन पार्टी रखी। इस दौरान रुबीना ने सिल्वर कलर की ड्रेस पहनीं तो वहीं अभिनव ने ब्लैक और रेड कलर का कॉम्बिनेशन पहना था। अब दोनों मुंबई में 28 जून को रिसेप्शन पार्टी देंगे।
पढ़ें: PHOTOS: शादी के बाद टीवी की 'किन्नर बहू' का फर्स्ट लुक, हाथों में चूड़ा और मांग में दिखा सिंदूर
राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘संजू’ को रिलीज होने में अब 3 दिन बाकी रह गए हैं और फिल्म को लेकर जिस तरह की हाइप मिल रही है, उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि रणबीर कपूर की यह ओपनिंग वीकेंड पर ही कोई बड़ा उलटफेर कर सकती है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी रविवार को ही शुरू कर दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की एडवांस बुकिंग अच्छी चल रही है और फिल्म वीकेंड पर अच्छे कलेक्शन कर सकती है।
पढ़ें: एडवांस बुकिंग में 'संजू' को मिली बंपर ओपनिंग, सलमान को धूल चटाकर बन सकती है सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर