फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Google Celebrates indian singer and dancer gauhar Jaan 145th Birth Anniversary with Doodle

गूगल ने डूडल बनाकर सेलिब्रेट किया पहली 'डांसिंग गर्ल' का 145वां जन्मदिन, जानिए कौन थीं गौहर जान?

Tue, 26 Jun 2018 08:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 26 Jun 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
 Google Celebrates indian singer and dancer gauhar Jaan 145th Birth Anniversary with Doodle
गूगल आज बेहतरीन सुरों की मल्लिका और डांस गौहर जान का 145वां जन्मदिन मना रहा है। गूगल ने उनका डूडल बनाकर उनका जन्मदिन मनाया है। गौहर जान का जन्म 26 जून 1873 में हुआ था। वह भारत में 78 आरपीएम पर संगीत रिकॉर्ड करने वाली पहली महिला कलाकार थीं। उनके इस रिकॉर्ड का खुलासा द ग्रामोफोन कंपनी ऑफ इंडिया ने किया था। 
विज्ञापन


गौहर जान एंजेलीना योवार्ड के नाम से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पैदा हुई थीं। वह एक अमेरिकी परिवार से संबंध रखती थीं। उनकी मां विक्टोरिया हेमिंग्स एक भारतीय थीं, जो सिंगिंग और डांसिग के लिए जानी जाती थीं। पति के तलाक के बाद विक्टोरिया बेटी एंजेलीना को लेकर खुर्शीद नाम के एक व्यक्ति के साथ बनारस आ गईं। इसके बाद मां-बेटी ने इस्लाम अपना लिया।
विज्ञापन

 Google Celebrates indian singer and dancer gauhar Jaan 145th Birth Anniversary with Doodle
धर्म परिवर्तन के बाद विक्टोरिया ने अपना नाम बदलकर मल्लिका जान रख लिया और एंजेलीना का गौहर जान हो गया। संगीत में गौहर जान को असली पहचान कोलकाता से मिलनी शुरू हुई। यहां पर रहते हुए उन्होंने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत, कीर्तन, रवींद्र संगीत और संगीत के अन्य गुण सिखे। गौहर जान ने कोलकाता से बाहर पहली बार साल 1887 में बिहार के दरभंगा में अपने संगीत का प्रदर्शन किया। 

उनके डांस की कला को देखते हुए उन्हें 'पहली नृत्य लड़की' का शीर्षक दिया गया। गौहर के हिन्दुस्तानी, बांग्ला, गुजराती, मराठी, तमिल, अरबी, फारसी, पश्तो, अंग्रेजी और फ्रेंच गीतों के छह सौ डिस्क निकाले थे। उनका दबदबा ऐसा था कि रियासतों और संगीत सभाओं में उन्हें बुलाना बड़ी बात मानी जाती थी।

 Google Celebrates indian singer and dancer gauhar Jaan 145th Birth Anniversary with Doodle
तमाम शोहरत और दौलत के बावजूद गौहर का निजी जीवन त्रासद रहा। प्रेम में धोखा खाने के बाद वह आजीवन अविवाहित रहीं। सब कुछ पास होने पर भी वह प्रेम की तलाश में घूमती रहीं। इसके बात गौहर जान ने 17 जनवरी 1930 में दुनिया से अलविदा कह दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed