इमरान हाशमी इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म व्हॉय चीट इंडिया के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म रिलीज से पहले काफी विवादों में भी घिरी रही। इमरान हाशमी भले ही पर्दे पर बेबाक नजर आते हैं लेकिन असल जिंदगी में वो काफी शर्मीले हैं।
2 of 5
Emraan hashmi
- फोटो : file photo
सीरियल किसर के नाम से मशहूर इमरान हाशमी अब अपनी इमेज को लेकर बेहद सतर्क हैं। फिल्म मर्डर के गाने भीगे होंठ तेरे में इमरान और मलाइका शेरावत पर फिल्माए गए इंटीमेट सीन ने उस वक्त काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उसके बाद भी इमरान ने जीतनी फिल्में कीं ज्यादातर में उनके किस सीन जरूर होते थे।
3 of 5
Emraan hashmi
- फोटो : file photo
अब इमरान खुद को एक रिटायर्ड किसर मानते हैं। इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में पहुंचे इमरान ने बताया कि 'सीरियल किसर बनना आसान नहीं है। पिछले 17 सालों से किसिंग सीन करते-करते मैं थक गया हूं। एक फिल्म में 20 किसिंग सीन फिल्माना आसान नहीं है। अब मैं एक रिटायर्ड किसर हूं।'
4 of 5
Emraan Hashmi
- फोटो : file photo
इमरान हाशमी की फिल्म व्हाय चीट इंडिया का नाम पहले चीट इंडिया था। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म का टाइटल बदलने के निर्देश दिए। जिसके बाद निर्माताओं ने फिल्म का नाम बदलने पर अपनी हामी दे दी। फिल्म अब व्हाय चीट इंडिया रखा गया है और यह 18 जनवरी को रिलीज होगी।
5 of 5
Emraan Hashmi
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि फिल्म को सेंसर बोर्ड की एक्जामिनिंग कमेटी ने पिछले गुरुवार को देखा था। वहीं निर्माताओं की तरफ से कहा गया कि, टाइटल दो साल से पब्लिक डोमेन में है और फिल्म के ट्रेलर में भी इसे काफी समय से दिखाया जा रहा है लेकिन सेंसर बोर्ड ने निर्माताओं की बात को नकारते हुए टाइटल बदलने के फैसले पर अडिग रहा।