कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी है। इस फिल्म की चर्चा काफी समय से चली आ रही थी। फिल्म के कंटेंट को लेकर काफी विवाद भी हुआ, जिसकी वजह से इसकी रिलीज लंबे समय तक अटकी रही। हालांकि, पर्दे पर आने के बाद भी दर्शकों का प्यार इस फिल्म को नहीं मिल सका है।
Emergency Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई 'इमरजेंसी', जानें छठे दिन की कमाई
Emergency Movie Box Office Collection Day 6: कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई है। छठे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई।
इस फिल्म का निर्देशन कंगना रनौत ने खुद ही किया है। फिल्म में अनुपम खेर और श्रेयस तलपदे जैसे कलाकार भी हैं। इसके बावजूद यह फिल्म सिनेमाघरों तक दर्शकों को खींचने में नाकाम रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये के आस-पास है। वहीं, पहले हफ्ते में यह फिल्म अपनी लागत भी नहीं वसूल सकी है।
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन इसने दो करोड़ 50 लाख रुपये से अपनी शुरुआत की। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने तीन करोड़ 60 लाख, तीसरे दिन चार करोड़ 25 लाख, चौथे दिन एक करोड़ पांच लाख और पांचवें दिन एक करोड़ का कारोबार किया।
Emergency Day 5 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर फूली 'इमरजेंसी' की सांस, पांचवे ही दिन बुरा हाल, जानें आज की कमाई
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को इस फिल्म ने 71 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 13.11 करोड़ रुपये हो गई है। कंगना जैसी सुपरस्टार के लिए फिल्म की यह कमाई निराशाजनक है। छह दिन की कमाई के बाद अब फिल्म पर फ्लॉप होने की तलवार लटकने लगी है।
| फिल्म | कमाई |
| इमरजेंसी | 13.11 करोड़* |
| तेजस | 4.14 करोड़ |
| धाकड़ | 2.58 करोड़ |
| थलाइवी | 1.46 करोड़ |
| पंगा | 28.92 करोड़ |
*सिमेनाघरों में हो रही प्रदर्शित
संबंधित वीडियो