फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: करण जौहर के बयान से 'खौफ' में कंगना रणौत, अभिनेत्री को याद आया मणिकर्णिका के समय का किस्सा

Tue, 22 Aug 2023 07:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 22 Aug 2023 07:12 PM IST
विज्ञापन
Emergency actress Kangana Ranaut Reaction on Karan Johar Statement Said I am Scared now
करण जौहर-कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर की ओर से 'इमरजेंसी' का समर्थन करने के बाद अब फिल्म की निर्देशक और अभिनेत्री कंगना रणौत की प्रतिक्रिया सामने आई है। अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ते हुए करण के बारे में सोशल मीडिया पर जो लिखा है उससे यह पता चल रहा है कि दोनों के बीच सुलह के आसार दूर-दूर तक नहीं हैं। 


Rajkummar Rao: मध्यमवर्गीय व्यक्ति की तरह जीवन जीते हैं राजकुमार राव, बोले- खुद मंगवाता हूं घर का राशन

Emergency actress Kangana Ranaut Reaction on Karan Johar Statement Said I am Scared now
करण जौहर, कंगना रणौत - फोटो : social media

दरअसल, हाल ही फिल्ममेकर ने स्वीकार किया था कि वह कंगना की 'इमरजेंसी' के लिए उत्साहित हैं। करण का यह बयान देखते ही देखते  सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके तुरंत बाद, क्वीन स्टार ने अपने एक्स अकाउंट इस पर अपना रिएक्शन दिया। 

Emergency actress Kangana Ranaut Reaction on Karan Johar Statement Said I am Scared now
कंगना रणौत, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने ट्वीट किया, "हा हा पिछली बार जब उन्होंने कहा था कि वह 'मणिकर्णिका' देखने के लिए उत्साहित हैं, तो रिलीजिंग वीकेंड पर मुझे बदनाम करने का अभियान चलाया गया था... फिल्म में काम करने वाले लगभग सभी मुख्य कलाकारों को कीचड़ उछालने के लिए भुगतान किया गया था। उस समय अचानक मेरे जीवन का सबसे सफल सप्ताहांत मेरे लिए एक नाइटमेयर में बदल गया था। हा हा मैं अब डरी हुई हूं...बहुत डरी हुई हूं... क्योंकि वह फिर से उत्साहित हैं।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Emergency actress Kangana Ranaut Reaction on Karan Johar Statement Said I am Scared now
करण जौहर, कंगना रणौत - फोटो : social media

बता दें कि साक्षात्कारों और सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे के खिलाफ आलोचनात्मक टिप्पणियों कर चुके हैं। यह सब तब शुरू हुआ जब कंगना ने कॉफी विद करण के पांचवें सीजन में भाई-भतीजावाद के लिए करण की आलोचना की थी। अपनी सीधी टिप्पणियों के लिए प्रसिद्ध होने के कारण कंगना ने करण को भाई-भतीजावाद का ध्वजवाहक कहकर उनका मजाक उड़ाया था।

विज्ञापन
Emergency actress Kangana Ranaut Reaction on Karan Johar Statement Said I am Scared now
कंगना रणौत-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना की अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी की बात करें तो इसमें अभिनेत्री ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है। फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म को इसी साल  नवंबर के महीने में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है।
Rajkummar Rao: मध्यमवर्गीय व्यक्ति की तरह जीवन जीते हैं राजकुमार राव, बोले- खुद मंगवाता हूं घर का राशन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed