पूर्व 'बिग बॉस ओटीटी 2' प्रतियोगी यूट्यूबर एल्विश यादव तब से चर्चा में है जब मेनका गांधी के एनजीओ पीपल फॉर एनिमल्स ने नोएडा पुलिस से शिकायत की थी कि यूट्यूबर दिल्ली-एनसीआर के फार्महाउसों में रेव पार्टियों का आयोजन करते हैं, साथ ही वह वहां जीवित सांपों के साथ वीडियो भी शूट करते हैं। कथित तौर पर वह सांप के जहर को नशे के रूप में इस्तेमाल करते हैं।
2 of 5
एल्विश यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
सांप के जहर के संदिग्ध इस्तेमाल और रेव पार्टी के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। नोएडा पुलिस के पास इस केस के मुख्य आरोपी राहुल की डायरी है। बताया जा रहा है कि राहुल की डायरी में इस केस से जुड़े कई राज छिपे हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक डायरी में कई पार्टी आयोजकों के नाम हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस डायरी के मिलने से कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस अब आरोपियों और एल्विश यादव को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की तैयारी कर रही है।
3 of 5
एल्विश यादव
- फोटो : social media
पांचों आरोपियों को नोएडा पुलिस ने 54 घंटे के लिए रिमांड में लिया था, जोकि रविवार, 12 नवंबर को पूरी हो गई। अगर जरूरत पड़ी तो पांचों आरोपियों को दोबारा रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि साप और उसका जहर बदरपुर के पास स्थित एक गांव से आता था। पूछताछ के दौरान आरोपियों को उन-उन लोकेशन पर ले जाया गया, जो वायरल वीडियो में दिखी थीं।
4 of 5
एल्विश यादव
- फोटो : Social Media
जांच-पड़ताल के बीच पुलिस की टीम दिल्ली के छतरपुर और फाजलपुरिया के गांव भी पहुंची। छतरपुर में एल्विश यादव का फार्महाउस भी है। वहीं आरोपी राहुल से जो पूछताछ की गई, उसमें सामने आया कि सांपों के साथ-साथ जहर को बदरपुर के गांव से मंगवाया जाता था। राहुल ने बताया कि जैसी डिमांड होती थी, उसके अनुसार वह अपने सोर्सेस और कॉन्टैक्ट का इस्तेमाल कर पार्टियों के लिए सांप और उसका जहर मंगवाता था।
5 of 5
एल्विश यादव
- फोटो : social media
पांचों आरोपियों की रिमांड पूरी होने के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया है, हालांकि उनसे दोबारा पूछताछ की जा सकती है। बताया जा रहा है कि पूछताछ में पुलिस के हाथ कई बड़ी और अहम जानकारियां लगी हैं। यह भी पता चला है कि एल्विश यादव की जो पार्टियां होती थीं, उनमें बदरपुर से ही सांप मंगवाए जाते थे। पुलिस को कुछ ऐसे नाम भी पता चले हैं जो रेव पार्टियों में सांपों का खेल भी करवाते थे। और इनके तार एल्विश यादव और फाजलपुरिया से जुड़े हैं।
यह भी पढ़ें: एलिव्श से पहले एक कंट्रोवर्सी ने बर्बाद किया इन यूट्यूबर्स का करियर, एक को जाना पड़ा था जेल