बीती रात टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने बेटे को जन्म दिया है। इस दौरान प्रोड्यूसर एकता कपूर अपनी दोस्त अनीता हसनंदानी के साथ ही मौजूद थीं। अस्पताल से एकता कपूर ने अनीता हसनंदानी के साथ वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एकता कपूर की मांग में सिंदूर दिख रहा है। एकता कपूर के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस लगातार एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर ये सिंदूर किसके नाम का लगाया गया है?
किसके नाम का सिंदूर लगाकर अस्पताल पहुंचीं एकता कपूर, क्या रचा ली है गुपचुप शादी?
एकता कपूर ने अस्पताल के बेड पर लेटी अनीता के साथ एक वीडियो फैंस के लिए साझा किया है। इस वीडियो में अनिता काफी खुश दिखाई दे रही हैं और विक्ट्री साइन भी दिखा रही हैं। उनके चेहरे पर लंबी मुस्कान देखी जा सकती हैं। इस वीडियो की शुरुआत में एकता कपूर अपने चेहरे पर मास्क लगाए रखती हैं, लेकिन बाद में इसे हटा देती हैं।
इस वीडियो में एकता अनीता से तीन बार पोज देने के लिए कहती हैं। अनिता पोज विक्ट्री साइन दिखा पोज देती हैं। इसके बाद एकता मास्क हटा कर उन्हें बेबी के लिए बधाई देती हैं और कहती हैं, 'मेरा भांजा हुआ है।' एकता कपूर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखती हैं, 'जब आपको एहसास होता है कि आप काम और लवलाइफ को लेकर बात नहीं कर पाएंगे लेकिन अब बेबी की बात होगी।'
एकता आगे लिखती हैं, 'अनीता और रोहित मुबारकवाद और मम्मी डेडी क्लब में स्वागत है। " एकता कपूर की इस पोस्ट पर श्रुति सेठ, वर्दा खान एस नाडियावाला, निक्की वालिया, डिआने पांडे और सयनतानी घोष समेत कई टीवी सेलेब्स और प्रोड्यूसर्स ने अनीता हसनंदानी को बधाई दी है।
दरअसल, बीते दिनों एकता कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक सेल्फी शेयर की। इस सेल्फी में एकता के साथ उनके दोस्त तनवीर बुकवाला भी नजर आए। एकता के कैप्शन को देख उनके फैंस उनकी शादी के कयास लगाने लगे हैं। एकता ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'और हम यहां हैं! जल्द ही आप सबको सब बताएंगे!!!' एकता के इस पोस्ट पर अब उनके फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं एकता की इस पोस्ट पर खुद तनवीर ने कमेंट में लिखा है, 'यह दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने का वक्त आ चुका है।'