टीवी की क्वीन कही जाने वालीं एकता कपूर के बेटे रवि कपूर 27 जनवरी को एक साल के हो गए हैं। एकता ने इस मौके को धूमधाम से सेलिब्रेट किया। उन्होंने रवि कपूर के जन्मदिन पर रविवार को एक भव्य पार्टी का आयोजन किया। पार्टी अंधेरी के एक क्लब में रखी गई थी। जन्मदिन की इस पार्टी में एकता कपूर अपने बेटे को गोद में लेकर पहुंचीं। आमतौर पर एकता बेटे को मीडिया के सामने लाने से बचती हैं। इस दौरान रवि कपूर थोड़ा परेशान दिख रहे थे जब उनकी मां ने उन्हें गोद में ले लिया तो वो शांत हो गए।
मीडिया के सामने पहली बार बेटे के साथ आईं एकता कपूर, जन्मदिन पार्टी में पहुंचे कई सितारे
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 27 Jan 2020 08:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन