फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलीज होते ही विवादों में आई तेलुगु फिल्म 'ई माया पेरेमितो', एमएलए ने की गाना हटाने की मांग

Sun, 23 Sep 2018 12:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 23 Sep 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
Ee Maya Peremito song controversy Telangana MLA writes to CBFC
Ee Maya Peremito
तेलुगु फिल्म Ee Maya Peremito रिलीज के बाद से ही विवादों में घिर गई है। तेलंगाना के एमएलए टी राजा सिंह ने फिल्म के एक गाने में अरिहंताणम शब्द के प्रयोग को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने इसके खिलाफ सीबीएफसी को पत्र लिखा है। टी राजा का कहना है कि इससे जैन समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। 
Trending Videos
Ee Maya Peremito song controversy Telangana MLA writes to CBFC
Ee Maya Peremito
टी राजा ने सीबीएफसी के अध्यक्ष प्रसून जोशी को लिखे पत्र में कहा है- फिल्म के एक गाने में अरिहंताणम शब्द है, जो जैन समुदाय से जुड़ा है। यह गाना दो महीने पहले रिलीज हुआ था। अरिहंताणम णमोकार मंत्र का हिस्सा है। इसलिए इससे जैन समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।
Ee Maya Peremito song controversy Telangana MLA writes to CBFC
Ee Maya Peremito

टी राजा के अलावा विजयवाड़ा जैन एसोसिएशन ने भी जिला कलेक्टर से फिल्म निर्माताओं के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। इतना ही नहीं इस फिल्म को लेकर प्रदर्शन भी हुए। जैन सुमदाय का कहना था कि फिल्म के गाने से अरिहंताणम शब्द हटा देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ee Maya Peremito song controversy Telangana MLA writes to CBFC
Ee Maya Peremito
इसके जवाब में फिल्म के निर्माता ने कहा है कि गाने में अरिहंताणम शब्द का प्रयोग नायिका कर रही हैं जो कि इसी समुदाय से हैं और उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाना नहीं है। फिल्म के निर्माता ने न केवल इसके लिए माफी मांगी बल्कि गाने को म्यूट करने को भी कहा है।
विज्ञापन
Ee Maya Peremito song controversy Telangana MLA writes to CBFC
Ee Maya Peremito
तेलगु फिल्म ई माया पेरेमितो एक रोमांटिक कॉमेडी लव स्टोरी है, जिसमें राहुल विजय और काव्या थापर मुख्य भूमिकाओं में हैं। म्यूजिक मणि शर्मा ने बनाया है, जबकि इस गाने को श्रीमणि ने लिखा है। गाना अनुराग कुलकर्णी और सहिथी की आवाज में है। फिल्म का प्रोडक्शन दिव्या विजय ने किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed