दुर्गा खोटे और सीमा बिस्वास का जन्मदिन
बॉलीवुड में एक्ट्रेस के लिए आइडल बन चुकीं दुर्गा खोटे का आज 113वां जन्मदिन है । दुर्गा खोटे बॉलीवुड की उन हस्तियों में से एक हैं जिन्होंने हिन्दी सिनेमा में महिलाओ के लिए नए आयाम बनाए। वो दौर था जब बॉलीवुड में एक्ट्रेस का कोई स्थान नहीं था। महिलाओं का किरदार भी पुरुष ही निभाया करते थे । ऐसे दौर में दुर्गा खोटे ने फिल्मों में एंट्री की और हीरोइन के तौर पर अपनी पहचान बनाई ।
भारतीय सिनेमा को 'बैंडिट क्वीन' जैसी फिल्म देने वालीं सीमा बिस्वास आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। सीमा का जन्म असम के नालबाड़ी में हुआ था। परिवार की माली हालत अच्छी नहीं थी। पिता ने बड़ी मुश्किल से उन्हें नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) भेजा। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे एक्ट्रेस नहीं, लॉ करना चाहती थीं। एनएसडी जाने के बाद उन्होंने अपने परिवार से कभी पैसे नहीं मांगे।
बॉलीवुड की सबसे रईस हीरोइन थीं दुर्गा खोटे, खुद का बेटा खोया और बनीं पूरी फिल्म इंडस्ट्री की 'मां'
जब इस बॉलीवुड फिल्म में 'किन्नर' बनी थीं सीमा विश्वास तो खास इंटरव्यू में खोले थे बड़े राज
2 of 7
salman khan
- फोटो : twitter
'भारत' के सेट पर क्रिकेट खेलते नजर आए सलमान खान
सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' की शूटिंग में बिजी है । सलमान ने फिल्म के सेट का एक वीडियाे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है । इस वीडियो में सलमान खान क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं । वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा, 'भारत खेलेगा' । इस फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ लीड रोल के तौर पर नजर आएंगी ।
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे को साथ में मिली फिल्म
इन दिनों कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपने लव अफेयर को लेकर चर्चा में हैं । इसके साथ एक बड़ी खबर ये आई है कि जल्द ही दोनों साथ में सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं । अनन्या और कार्तिक ने फिल्म 'पति-पत्नी और वो' साइन की है । फिल्म में दोनों रोमांस करते दिखेंगे । यह संजीव कुमार की पुरानी फिल्म 'पति पत्नी और वो' का रीमेक होगी ।
4 of 7
sara ali khan
- फोटो : instagram
सारा अली खान ने मां के साथ मनाई लोहड़ी, तस्वीरें वायरल
सारा ने दो फिल्मों के साथ बॉलीवुड में एंट्री कर ली है । पहली 'केदारनाथ' और दूसरी 'सिंबा' । इन दो फिल्मों के साथ सारा ने दर्शकों को काफी इंप्रेस किया है। सारा की अपनी मां अमृता सिंह के साथ एक तस्वीर सामने आई है । सारा ने अपनी मां के साथ लोहड़ी सेलीब्रेट की । सारा ने लोहड़ी की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है । सारा के अलावा शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर और कई सेलेब्रिटीज ने लोहड़ी सेलीब्रेट की ।
शादी के दो महीने बाद सामने आई दीपिका पादुकोण की अनदेखी तस्वीर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में भव्य शादी की थी । अब दीपिका की शादी के तुरंत बाद की एक तस्वीर सामने आई है । इसमें वो हाथों में चूड़ा और टीशर्ट पहने नजर आ रही हैं । इस कैजुअल के साथ दीपिका के चूड़े ने उनकी खूबसूरती बढ़ा दी है ।