हाल ही में संजय दत्त ने अपना 57वां जन्मदिन मनाया। लेकिन जन्मदिन सेलिब्रेट करने से पहले वो मीडिया से उलझ गए और गाली-गलौज करने लगे।
ऐसी अटकलें लग रही थीं कि संजय दत्त के जन्मदिन पर सलमान खान उनसे मिलेंगे और अपना मुन-मुटाव दूर करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। बल्कि जन्मदिन की एक रात पहले संजू मीडिया से उलझ गए।
दरअसल संजय दत्त एक अन्य इवेंट में गए थे, लेकिन अंदाज लगाया गया कि वे रात 12 बजे जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। इस दौरान मीडिया संजय की तस्वीर खींचने उसी ईवेंट में पहुंच गया। इससे संजय दत्त नाराज हो गए। नशे में उन्होंने गाली-गलौज भी की और मीडिया को वेन्यू से चले जाने को भी कहा।
लेकिन बाद में संजय को जैसे ही गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने जन्मदिन की शाम मीडिया को आमंत्रित किया। और कहा कि वे नशे में बोल गए थे।
संजय ने मीडिया से बात करते हुए यह भी कहा कि वो सलमान से फोन पर बात करते रहते हैं। जो भी अनबन की बाते हैं वो मीडिया फैला रहा है।