फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Drishyam 3 Fact Check: दृश्यम 3 में अजय देवगन के साथ दिखेंगे मोहन लाल?, सुपरहिट फ्रेंचाइजी पर धमाकेदार खुलासा

Mon, 03 Feb 2025 02:35 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 03 Feb 2025 02:35 PM IST
सार

Drishyam 3 Fact Check: दृश्यम 3 को लेकर एक बड़ी चर्चा चल रही है कि क्या मोहनलाल अजय देवगन के साथ फिल्म में नजर आएंगे।  ‘अमर उजाला’ से एक खास मुलाकात में अभिनेता मोहन लाल ने इस पर बात की।

विज्ञापन
Drishyam 3 Fact Check Will Mohanlal Star Alongside Ajay Devgn Details Inside
मोहनलाल, अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मलयालम सिनेमा को अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि दिलाने वाली लेखक-निर्देशक जीतू जोसफ की फिल्म ‘दृश्यम’ का जिक्र होते ही लोग इसकी तीसरी कड़ी की स्थिति जानने के लिए उत्सुक हो जाते हैं। चर्चा रही है कि इसकी तीसरी कड़ी में मलयालम अभिनेता मोहन लाल और इसकी हिंदी रीमेक के हीरो अजय देवगन एक साथ नजर आ सकते है और ये हिंदी व मलयालम कहानियों का अनोखा क्रॉसओवर भी हो सकता है। ‘अमर उजाला’ से एक खास मुलाकात में अभिनेता मोहन लाल ने इस राज से पर्दा उठाया है। 


Huma Qureshi: अभिनेत्री से राइटर बनीं हुमा कुरैशी, जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में लॉन्च की पहली किताब 'जेबा'

Trending Videos
Drishyam 3 Fact Check Will Mohanlal Star Alongside Ajay Devgn Details Inside
अजय देवगन, मोहनलाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई, इंस्टाग्राम

फिल्म ‘दृश्यम’ नाम से पहली फिल्म साल 2013 में मलयालम में रिलीज हुई और फिल्म हिट होते ही अगले ही साल इसका कन्नड़ रीमेक ‘दृश्या’ और तेलुगु रीमेक ‘दृश्य्म’ भी रिलीज हो गया। ये फिल्में भी हिट रहीं तो साल 2015 में इसका हिंदी रीमेक ‘दृश्यम’ और तमिल रीमेक ‘पापनाशम्’ भी रिलीज हुए। ये दोनों फिल्में सुपर हिट रहीं। फिल्म का श्रीलंका की सिंहली भाषा और चीन की स्थानीय भाषा में भी रीमेक बन चुका है। इंडोनेशिया और कोरिया में भी इसके रीमेक बनने की चर्चाएं रही हैं।
Anurag Basu: 'कोरियन सिनेमा के पास वैश्विक दर्शक हैं, हमारी फिल्में सिर्फ भारतीय देखते हैं', बोले निर्माता अनुराग बसु

Drishyam 3 Fact Check Will Mohanlal Star Alongside Ajay Devgn Details Inside
अजय देवगन, मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम

फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म ‘दृश्यम 2’ भी इन सारी भाषाओं में बनी और सुपरहिट रही हालांकि कोरोना संक्रमण काल के चलते मलयालम में बनी मूल फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई थी। अब इसकी तीसरी कड़ी यानी ‘दृश्यम 3’ पर सबकी निगाहें टिकी हैं। मुंबई फिल्म जगत में अरसे से ये चर्चा रही है कि फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी में मोहन लाल और अजय देवगन एक साथ नजर आ सकते हैं और कहानी कुछ ऐसा मोड़ ले सकती है कि दोनों भाषाओं के दर्शक हैरान रह जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Drishyam 3 Fact Check Will Mohanlal Star Alongside Ajay Devgn Details Inside
मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal

मोहन लाल की फिल्म निर्माण कंपनी आशीर्वाद सिनेमाज ही इसे बना रही है और इस कंपनी ने 26 जनवरी को अपनी स्थापना के 25 साल पूरे किए। इस मौके पर ‘अमर उजाला’ के एक सवाल के जवाब में मोहन लाल ने कहा, “मैं और अजय ‘दृश्यम 3’ में एक साथ काम नहीं करने वाले हैं। फिल्म के हिंदी में ही नहीं बल्कि अन्य भाषाओं में भी रीमेक हुए हैं और उन सभी फिल्मों के मुख्य नायकों के प्रशंसकों की भी ऐसे क्रॉस ओवर की इच्छा हो सकती है। विचार अच्छा है लेकिन ऐसा कुछ हो नहीं रहा।” 

विज्ञापन
Drishyam 3 Fact Check Will Mohanlal Star Alongside Ajay Devgn Details Inside
ममूटी- मोहनलाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मोहन लाल के मुताबिक अभी फिल्म ‘दृश्यम 3’ की कहानी फाइनल नहीं हुई है। लेखक-निर्देशक जीतू जोसफ इस पर काम कर रहे हैं।मोहन लाल को देश में पैन इंडिया फिल्मों की रिलीज की शुरूआत करने वाला फिल्म निर्माता माना जाता है। मोहनलाल अभिनीत फिल्म ‘काला पानी’ साल 1996 में रिलीज हुई थी। इसके निर्माता मोहन लाल खुद थे और इसका निर्देशन किया था प्रियदर्शन ने। फिल्म में हिंदी सिनेमा के दिग्गज विलेन अमरीश पुरी और बिंदास अभिनेत्री तब्बू ने भी काम किया है।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed