अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित फिल्म 'दृश्यम 2' अपने कलेक्शन को लेकर छाई हुई है। 18 नवंबर 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग ली। वीकेंड पर भी इस फिल्म ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। फिल्म ने तीन दिनों के अंदर ही बजट से अधिक कमाई करने में सफलता हासिल कर ली है। अब फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन का रिपोर्टकार्ड भी सामने आ गया है। पहले सोमवार की परीक्षा में फिल्म अच्छे नंबरों से पास होती नजर आ रही है। चौथे दिन कितनी रही 'दृश्यम 2' की कमाई आइए जानते हैं...
Drishyam 2 Box Office Collection: मंडे टेस्ट में अच्छे नंबरों से पास हुई 'दृश्यम 2', चौथे दिन इतनी हुई कमाई
अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना जैसे सितारों से सजी फिल्म 'दृश्यम 2' का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बोलबाला है। वर्ष 2015 में आई अजय देवगन की 'दृश्यम' की अगली कड़ी के रूप में रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को आकर्षित कर रही है। वीकेंड में तो फिल्म ने शानदार कमाई की है, सोमवार को भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा है। पिछले तीन दिनों की तुलना में फिल्म के कलेक्शन में आज गिरावट तो आई है, लेकिन वीकडे में इतना कलेक्शन शानदार श्रेणी में गिना जा सकता है।
Kartik Aaryan: अजय की 'दृश्यम 2' का कार्तिक ने किया मजेदार अंदाज में प्रमोशन, भूल भुलैया 2 से जोड़ा कनेक्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'दृश्यम 2' ने रिलीज के पहले दिन 15.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन और भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए फिल्म ने 21.59 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन और भी उम्दा रहा और फिल्म ने 27.17 करोड़ रुपये जुटाए। अब पहले सोमवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। शुरुआती रिपोर्ट्स के आधार पर चौथे दिन फिल्म ने 10 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 74.14 करोड़ रुपये हो गया है।
दिन
कलेक्शन
पहला
15.38 करोड़ रुपये
दूसरा
21.59 करोड़ रुपये
तीसरा
27.17 करोड़ रुपये
चौथा
10 करोड़ रुपये (शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक)
कुल
74.14 करोड़ रुपये
बता दें कि सस्पेंस-क्राइम ड्रामा फिल्म 'दृश्यम 2' में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर का किरदार लेकर दर्शकों के बीच लौटे हैं। हिंदी में आईं 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' मलयालम भाषा में इन्हीं नामों से बनी फिल्मों का रीमेक हैं। मलयालम भाषी 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला। वहीं, हिंदी में आई अजय देवगन की 'दृश्यम' ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। अब 'दृश्यम 2' उससे भी बढ़कर दर्शकों का प्यार पाती नजर आ रही है।
Amitabh Bachchan: तोड़ी बिग बी के घर की सिक्योरिटी, घर में घुसा और फिर...छूने लगा अमिताभ के पैर... देखें फोटोज