अजय देवगन अभिनीत 'दृश्यम 2' आज सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। गौरतलब है कि यह फिल्म एक्टर की 2015 में आई फिल्म 'दृश्यम' की अगली कड़ी है। प्रशंसकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। आज जब फिल्म बड़े पर्दे पर आई तो दर्शकों ने दिल खोलकर इसका स्वागत किया है। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन कुछ यही इशारा करता नजर आ रहा है। फिल्म को ट्विटर पर भी फैंस की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अब फिल्म के पहले दिन की कमाई का रिपोर्ट कार्ड भी सामने आ गया है, जो जबरदस्त है।
2 of 4
'दृश्यम 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित सस्पेंस-क्राइम ड्रामा 'दृश्यम 2' में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर का किरदार लेकर दर्शकों के बीच लौटे हैं। फिल्म में पुरानी स्टारकास्ट तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता के अलावा फिल्म स्टार अक्षय खन्ना भी नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि अजय देवगन की यह दोनों फिल्में मलयालम सिनेमा में इन्हीं नामों से बनी फिल्मों का रीमेक हैं। ऐसे वक्त में जब रीमेक में दर्शकों की दिलचस्पी घटती नजर आ रही है, तब अजय देवगन की फिल्म को पहले दिन मिली प्रतिक्रिया एक अच्छा संकेत है।
3 of 4
'दृश्यम 2'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ओपनिंग डे में 'दृश्यम 2' ने उम्मीद से बढ़कर कमाई की है। एडवांस टिकट बुकिंग को देखकर यह कयास तो पहले ही लगाए जा रहे थे कि यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने वाली है। अब इसका कलेक्शन सामने भी आ गया है। शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'दृश्यम 2' ने पहले दिन भारत में 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म करीब 50 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई है। उस लिहाज से फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन शानदार है।
4 of 4
'दृश्यम 2'
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शुरुआती रिपोर्ट्स में आ रहे पहले दिन के कलेक्शन को देखते हुए फिलहाल फिल्म अभी 'भूल भुलैया 2' के ओपनिंग डे कलेक्शन से थोड़ा पीछे है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक आर्यन की 'भूल भूलैया 2' ने पहले दिन 14.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि, इस फिल्म का बजट भी अजय देवगन की 'दृश्यम 2' से अधिक (करीब 80 करोड़ रुपये) है। 'दृश्यम 2' की आज की कमाई को देखते हुए कहा जा सकता है कि आने वाले दोनों दिन यानी शनिवार और इतवार को कलेक्शन में और भी इजाफा होने वाला है।