{"_id":"638b53439ba10f6f7724819e","slug":"drishyam-2-actor-ajay-devgn-viral-video-during-bholaa-shooting-actor-share-the-clip","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajay Devgn: अजय देवगन को स्कूटी चलाता देख दौड़ पड़ी भीड़, वीडियो शेयर कर अभिनेता ने कही यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ajay Devgn: अजय देवगन को स्कूटी चलाता देख दौड़ पड़ी भीड़, वीडियो शेयर कर अभिनेता ने कही यह बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 03 Dec 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता के झंडे का गाड़ रही है। फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई की वजह से इसे सुपरहिट घोषित किया जा चुका है। वहीं, इस फिल्म की कामयाबी से उत्साहित अजय अब अपने 'भोला' की शूटिंग में जोर-शोर से जुट गए हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे।
इस बीच अब अजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनकी आगामी फिल्म 'भोला' के सेट का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अजय स्कूटी दौड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान पिछली सीट पर एक आदमी भी बैठा हुआ है। हालांकि वीडियो में एक्टर बिना हेलमेट के नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को खुद एक्टर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।
उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए फैंस को इस तरह का समर्थन देने के लिए शुक्रिया कहा है। अजय ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'अच्छा लगता है जब भीड़ आपका किसी सही वजह से पीछा कर रही हो।' इसके साथ ही अजय ने फैंस को खास संदेश भी दिया है। उन्होंने कैप्शन में आगे लिखा, 'गाड़ी चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें, शूटिंग की वजह से मैंने हेलमेट नहीं पहना था।'
Drishyam 2 Box Office Day 16: तीसरे शनिवार को 'दृश्यम 2' की कमाई में आया जबरदस्त उछाल, कमाए इतने करोड़ रुपये
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।