आयुष्मान खुराना और नुसरत भरुचा की फिल्म ड्रीम गर्ल 2019 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। आयुष्मान खुराना ने फिल्म में हंसा-हंसाकर दर्शकों को लोटपोट कर दिया था। आयुष्मान इस फिल्म का सीक्वल 'ड्रीम गर्ल 2' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू भी हो चुकी है। 'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान खुराना का किरदार उनकी बाकी फिल्मों से बिल्कुल जुदा था, वहीं अन्नू कपूर, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह और नुसरत भरूचा ने भी अपने अभिनय से फिल्म में चार चांद लगाए थे। आयुष्मान खुराना के फैंस के लिए खुशखबरी है। उनकी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की रिलीज की घोषणा हो गई है।
Dream Girl 2: आयुष्मान खुराना की फिल्म की रिलीज डेट का एलान, जानिए कब आ रही है 'ड्रीम गर्ल पूजा'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 16 Sep 2022 04:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन