बॉलीवुड के गलियारों में सारा और कार्तिक के चर्चे खूब चले थे। कहा गया कि फिल्म 'आजकल' की शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। कभी इनकी डेटिंग की खबरें सामने आईं, तो कभी कहीं घूमने की। दोनों को अक्सर देखा भी साथ ही जाने लगा था। लेकिन कुछ दिनों के बाद ही खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि इस बारे में दोनों ने कभी कुछ नहीं कहा। लेकिन हाल ही में कार्तिक ने कुछ ऐसा कह दिया कि अब लगने लगा है वाकई दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
2 of 5
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan
- फोटो : instagram
सारा और कार्तिक की डेटिंग खबरें जितनी तेजी से बाहर आई थीं उतनी ही तेजी से उनके ब्रेकअप की खबरें भी सामने आईं। जिसे लेकर किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था। लेकिन हाल ही में कार्तिक ने जो कहा है उससे तो ऐसा लगता है कि दोनों के बीच अब बातचीत भी नहीं है। दरअसल दोनों ने फिल्म 'आजकल' की शूटिंग पूरी की। जिसके बाद निर्देशक इम्तियाज अली को कुछ फिल्म से जुड़े कुछ सीन दोबारा शूट करना थे। जिसके लिए उन्होंने कार्तिक से बात की।
3 of 5
Kartik Aryan
- फोटो : twitter
इम्तियाज से बात करते हुए कार्तिक ने कही कि अगर ये सीन जरूरी नहीं हैं तो शूटिंग रहने देते हैं। इसे सुनकर तो लगता है कि कार्तिक अब सारा के साथ काम भी नहीं करना चाहते हैं। खैर इन बातों पर कितना भरोसा किया जाए कितना नहीं ये कहना तो मुश्किल है। क्योंकि बॉलीवुड से तो आए दिन कुछ ना कुछ बातें सामने आती ही रहती हैं।
4 of 5
Kartik Aaryan and Ananya Pandey
- फोटो : instagram
खबरें तो ऐसी भी समाने आ रही हैं कि कार्तिक एक बार फिर अपनी 'पति पत्नी और वो' की को-स्टार अनन्या को डेट करने लगे हैं। दरअसल कार्तिक सारा के पहले भी अनन्या को ही डेट कर रहे थे। इन दिनों फिल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग और प्रमोशन्स के दौरान दोनों एक बार फिर से करीब आ गए हैं। तभी तो कार्तिक अब सारा से दूर भागते हुए नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में फिल्म 'पति पत्नी और वो' के प्रमोशन के दौरान उनसे एक सवाल किया गया जिसका जवाब उन्होंने कुछ यूं दिया। कार्तिक के सामने कुछ अभिनेत्रियों के नाम रखे गए। उनमें से उन्हें पत्नी और वो का चुनाव करना था। ऐसे में सारा का नाम भी उनके सामने रखा गया। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि वो सारा को पत्नी के रूप में देखेंगे।