टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल तो जीता ही है। अब उन्होंने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी को हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक कलाकार के रूप में उनके योगदान के लिए चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें राज्यपाल मंगूभाई पटेल द्वारा यह सम्मान दिया गया। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में 'चैंपियंस ऑफ चेंज' मध्यप्रदेश अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, इस कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया था। दिव्यांका त्रिपाठी और सीएम शिवराज समेत इस कार्यक्रम में तकरीबन 25 लोगों को यह पुरस्कार दिया गया है। अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी को यह सम्मान उनके काम और अभिनय की दुनिया से बाहर भी उनकी सक्रियता को देखते हुए दिया गया है। दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया के जरिए इन गर्व भरे पलों को बयां किया है।
2 of 4
दिव्यांका त्रिपाठी बनीं चैंपियन ऑफ चेंज
- फोटो : insta
दिव्यांका त्रिपाठी ने समारोह की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा, 'सम्मान प्राप्त करते समय, ट्रॉफी से अधिक महत्वपूर्ण है- पुरस्कार कौन प्रस्तुत कर रहा है, यह कौन सा मंच है, आपके साथी पुरस्कार विजेता कौन हैं और आप इसे किसकी उपस्थिति में प्राप्त करते हैं। यह बेहद गर्व का क्षण था, एमपी के माननीय राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल जी द्वारा सम्मान ग्रहण करते हुए।'
3 of 4
दिव्यांका त्रिपाठी समेत 25 लोगों को मिला चैंपियन ऑफ चेंज
- फोटो : insta
इसके आगे दिव्यांका ने लिखा, ''ज्यूरी में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति के जी बालकृष्णन जी। पुरस्कार पाने वालों में आदरणीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी, पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई जी, पद्म भूषण श्री बनवारी लाल चौकसे जी, इंदौर की महापौर सम्मानित श्रीमती मालिनी गौर जी और कुछ अन्य प्रख्यात व्यक्तित्व और भारत की अनुकरणीय प्रतिभा। कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में और अधिक महत्वपूर्ण रूप से मेरा परिवार! मेरी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए चैंपियंस ऑफ चेंज को धन्यवाद!
4 of 4
दिव्यांका त्रिपाठी बनीं चैंपियन ऑफ चेंज
- फोटो : insta
समारोह के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी के साथ उनके पति विवके दहिया और उनका पूरा परिवार भी वहां मौजूद रहा। अभिनेत्री को यह उपलब्धि मिलने से उनके फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर बधाई देदे नजर आ रहे हैं। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, बधाई हो मैम आपको ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं, इसी तरह से दूसरे प्रशंसक ने भी लिखा, 'ओह मेरी झांसी की रानी मुझे आप पर बहुत गर्व है... दिव्यांका त्रिपाठी को बहुत-बहुत बधाई...बहुत ही गर्व की बात है जब आपके साथ ऐसा कुछ होता है न मेरा भी सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है, आप बहुत ग्रेट हो.....मैं आपको सलाम करती हूं। इसी तरह से दिव्यांका के अन्य प्रशंसक भी उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।