टीवी की दुनिया से लेकर बॉलीवुड तक से रोजाना कोई न कोई नई अपडेट सामने आती रहती हैं। जहां दिव्यांका त्रिपाठी ने लोगों को मिट्टी बचाने के अभियान का समर्थन करते हुए पोस्ट किया है वहीं अन्य कई सितारों ने भी लेटेस्ट अपडेट्स दी हैं। जिनमें से कुछ ने अपनी फिल्मों की रिलीज, ट्रेलर रिलीज जैसी प्रोफेशनल कामों से जुड़ी जानकारी साझा की है, वहीं कुछ ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर पोस्ट शेयर की हैं। तो चलिए जानते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।
2 of 11
दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक दहिया और सद्गुरु
- फोटो : insta
ईशा फाउंडेशन के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु द्वारा कुछ समय पहले मिट्टी बचाओ अभियान शुरू किया गया था। जिसमें अब तक कई सितारें जुड़ चुके हैं। अब इसी क्रम में टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया ने भी इस अभियान का समर्थन किया है और एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर मिट्टी बचाने का संदेश दिया।
3 of 11
जेनिफर विंगेट
- फोटो : insta
अभिनेत्री जेनिफर विंगेट सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरों से फैंस के होश उड़ा देती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की वेब सीरीज कोड एम का दूसरा सीजन रिलीज हुआ है। अब नई तस्वीरों से उन्होंने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। लेटेस्ट फोटोज में उन्हें बोल्ड अंदाज में मिरर के सामने किलर पोज देते देखा जा सकता है।
4 of 11
काजल अग्रवाल ने पहली बार दिखाया बेटे नील का चेहरा
- फोटो : insta
अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने 19 अप्रैल को बेबी बॉय को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने नील किचलू रखा है। अब एक्ट्रेस ने फैंस को अपने बेटे का दीदार भी करवा दिया है। काजल अग्रवाल के बेटे का चेहरा भी देखा जा सकता है। लेटेस्ट तस्वीर में काजल अग्रवाल अपने बेटे नील को निहारती हुई दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में भी बेटे के लिए प्यार बरसाया है।
5 of 11
कीर्ति सुरेश की फिल्म वाशी
- फोटो : insta
साउथ अभिनेत्री कीर्ति सुरेश अपनी आगामी फिल्म 'वाशी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह वकील के किरदार में नजर आने वाली हैं। अब अभिनेत्री ने पोस्ट कर जानकारी दी है कि उनकी फिल्म का ट्रेलर कल यानी 14 जून की शाम को सात बजे रिलीज होगा।