हर सोमवार अमर उजाला आपको बॉलीवुड की एक ऐसी शख्सियत के बारे में बताता है जो कभी बुलंदियों को छुआ करते थे । फिर उन सितारों की चमक धीरे-धीरे कम होती गई । इतनी कम कि वो बॉलीवुड के आसमान में गुम हो गए । इसी कड़ी में आज का नाम है दिव्या राणा । नाम से शायद आप पहचान ना पाएं लेकिन तस्वीर ने सबकुछ याद दिला दिया होगा ।
ये वही दिव्या राणा हैं जो राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में सेकेंड लीड थीं । फिल्म में राजीव कपूर और मंदाकिनी ने लीड रोल किया था । पहली बार दिव्या को इसी फिल्म के जरिए पहचान मिली थी । लेकिन मंदाकिनी के बोल्ड अवतार के आगे दिव्या का जादू कुछ खास चल नहीं पाया था ।
3 of 7
'राम तेरी गंगा मैली' में राजीव कपूर और मंदाकिनी
फिल्म जब हिट हुई तो सारा क्रेडिट मंदाकिनी ले गईं। यह राजीव और दिव्या की साथ में दूसरी फिल्म थी । दिव्या की पहली फिल्म 'एक जान हैं हम' थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये औंधे मुंह गिरी थी। फिल्म तो खैर चली ही नहीं, राजीव कपूर और दिव्या राणा को भी लोगों ने पसंद नहीं किया।
इसके बाद राजीव के पिता राज कपूर ने दोनों को लेकर 'राम तेरी गंगा मैली' बनाई । लेकिन दिव्या की किस्मत ना जाने कहां सोई हुई थी। ताज्जुब की बात है कि 'राम तेरी गंगा मैली' जबरदस्त हिट रही लेकिन दिव्या के करियर को कोई फायदा नहीं पहुंचा पाई। दिव्या जैसे-तैसे बॉलीवुड में आगे बढ़ती रहीं।
उन्होंने 'वतन के रखवाले', 'एक ही मकसद', 'आसमां' और 'मां कसम' जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन फिर वही बदकिस्मती। इतनी फिल्मों के बाद भी दिव्या राणा लोगों की नजरों में नहीं आईं और जिस सफलता और शोहरत का सपना लेकर वो फिल्मों में आईं थी वो उनसे दूर ही रहीं।इसके बाद दिव्या राणा ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया ।