फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Disney Plus Hotstar Rents Ramoji Film City For Three Years is Fake Viral News

डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने किराए पर ली दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी, जानिए इस वायरल खबर की सच्चाई

Tue, 23 Jun 2020 07:54 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 23 Jun 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Disney Plus Hotstar Rents Ramoji Film City For Three Years is Fake Viral News
डिज्नी प्लस हॉटस्टार, रामोजी फिल्मसिटी - फोटो : Social Media

हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी का नाम दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी के नाम से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। इतनी बड़ी फिल्म सिटी को लेकर सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है कि इस फिल्म सिटी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अगले तीन साल के लिए किराए पर ले लिया है। इस हिसाब से इसके बाद अगर कोई भी फिल्म या टीवी निर्माता रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग करेगा तो उसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार को किराया चुकाना पड़ेगा।

विज्ञापन


भारत में लॉकडाउन खत्म होने के बाद कुछ हिंदी फिल्मों के निर्माता अपनी फिल्म की बची हुई शूटिंग को रामोजी फिल्म सिटी में पूरा करने की योजना बना रहे हैं। मुंबई शहर की हालत अभी ऐसी नहीं जहां फिल्मों की शूटिंग शुरू कर दी जाए। फिर भी अगर कोई निर्माता कोरोना वायरस से बच बचाकर शहर के ग्रीन जोन में शूटिंग शुरू करने की कोशिश करना भी चाहता है तो उसे फेडरेशन और फिल्मी यूनियनों के पंगों से पहले जूझना होगा। इन सबसे बचने के लिए निर्माता मुंबई से बाहर निकलकर शूटिंग को अंजाम देने की फिराक में हैं।
विज्ञापन


इसी बीच ये खबर उड़ी कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने पूरी रामोजी फिल्म सिटी को अगले तीन साल के लिए किराए पर ले लिया है। सोशल मीडिया के जरिए यह खबर इंडस्ट्री के तमाम लोगों तक पहुंची। अमर उजाला ने इस खबर की गहराई तक जाने के लिए सीधे बात की रामोजी फिल्म सिटी के वाइस प्रेसीडेंट ए वी राव से। राव ने बताया कि पूरी रामोजी फिल्म सिटी को अगले तीन साल के किराए पर लेने की बात बिल्कुल झूठी है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा, 'रामोजी फिल्म सिटी इतनी बड़ी है कि इसके अंदर 40 फिल्मों की शूटिंग एक साथ आराम से हो सकती है। इसलिए पूरी फिल्म सिटी को किराए पर लेने की बात निराधार है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जब से तेलंगाना सरकार ने अपने राज्य में फिल्मों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग शुरू करने की अनुमति दी है तभी से इस फिल्म सिटी में कई टीवी धारावाहिकों की शूटिंग चल रही है। एवी राव ने बताया, 'मुंबई के कई हिंदी फिल्म निर्माता और वेब सीरीजों के निर्माता यहां अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग की बात कर रहे हैं। हालांकि, अभी किसी फिल्म की शूटिंग यहां शुरू नहीं हुई है। लेकिन कुछ धारावाहिकों की शूटिंग सरकार की अनुमति मिलने के साथ ही शुरू हो चुकी है। यहां कोरोना से हालात थोड़े सुधरे हुए हैं इसलिए सिर्फ कुछ स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी निर्देशों को ध्यान में रखकर ही शूटिंग शुरू कर दी है।'

पढ़ें: भारत संग विवाद में मनीषा कोइराला ने किया नेपाल का समर्थन, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed