दिशा पाटनी को लोग उनकी एक्टिंग से ज्यादा उनकी कातिलाना फिगर के लिए जानते हैं। उनकी फैंस की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है, जिसकी वजह से उनकी हर तस्वीर इंटरनेट पर मिनटों में वायरल हो जाती है। वह आए दिन अपने फैंस के लिए अपनी वेकेशन्स से तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इस वजह से उनके एक फैन ने उनसे 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन में कुछ ऐसा पूछा, उन्होंने इसका जो जवाब दिया वो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
Demand : दिशा पाटनी से फैन ने की 'बेस्ट बिकिनी' फोटो की डिमांड, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब कि...
फैन की अनोखी डिमांड
दिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उन्होंने अपने फैंस के साथ टच में रहने के लिए इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन रखा था। इसमें लोगों ने उनसे कई सवाल पूछे, जिसके जवाब दिशा ने दिए। लेकिन इन सब के बीच एक फैन ने उनसे पूछा कि 'आपकी बिकनी में बेस्ट फोटो कौन सी है?'
दिशा ने दिया मजेदार जवाब
दिशा ने इसका जवाब तो दिया लेकिन वह बेहद ही फनी था। उनके इस जवाब को देखकर अब आगे से उनसे कोई ऐसा सवाल नहीं करेगा। उन्होंने इसके जवाब में एक जानवर की बिकिनी और चश्मा पहने तस्वीर शेयर की, जिसे देख कोई अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पा रहा है।

ट्रोलर्स को ब्लॉक कर देती हैं दिशा
दिशा अक्सर अपनी बोल्ड फोटों और वीडियों साझा करती रहती हैं। वह अपने मन की बात कहने में देर नहीं लगाती। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि, "जिसे मेरे फोटों से परेशानी होती है वो उन्हें न देखें। मैं निगेटिव लोगों पर ध्यान नहीं देती हूं। मैं अपने ऑनलाइन ट्रोलर्स को सीधा ब्लॉक करती हूं।"
इन प्रोजेक्ट्स में कर रही हैं काम
दिशा को आखिरी बार 2021 में आई फिल्म 'राधे' में देखा गया था, जिसमें वह सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आई थीं। अब वह अपने फैंस का मनोरंजन 'एक विलेन रिटर्न्स' और 'योद्धा' जैसी फिल्मों से करेंगी।