दिशा पाटनी इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। मालदीव से वे कई तस्वीरें साझा कर चुकी हैं। अब दिशा ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उनके डांस मूव्स से नजरें हटाना मुश्किल है। दिशा के इस वीडियो पर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने कमेंट किया है।
दिशा पाटनी के डांस वीडियो से नजरें हटाना मुश्किल, टाइगर श्रॉफ की बहन को भी कहनी पड़ी ये बात
वीडियो में दिशा पाटनी अंग्रेजी गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। वे एक बेहतरीन अभिनेत्री तो हैं हीं, साथ ही फैंस को ये पता ही है कि वे उतनी ही अच्छी डांसर भी हैं। दिशा ने इस दौरान ऑरेंज कलर के क्राप टॉप के साथ लूज जींस कैरी किया।
दिशा पाटनी इस वीडियो में बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। उनका डांस देखकर कृष्णा श्रॉफ ने कमेंट किया- ‘तुम एकदम आग लगा रही हो।‘ अभिनेत्री के इस डांस वीडियो पर फैंस भी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बीते गुरुवार को टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी मालदीव के लिए रवाना हुए थे। दोनों फेस्टिव सीजन को वहां एंजॉय कर रहे हैं।
