बॉलीवुड में किसी सितारे का कौन सा नया प्रोजेक्ट आ रहा या फिल्म रिलीज हो रही है। इसको लेकर तो लोग एक्साइटेड रहते ही हैं। इसके साथ ही फैंस को अपने पसंदीदा कलाकार की निजी जिंदगी के बारे में जानने की भी काफी उत्सुकता रहती है। सेलेब्स भी अपनी निजी जिंदगी के खूबसूरत लम्हें और तस्वीरें आदि शेयर करते रहते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज किसी सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
2 of 10
दिशा पाटनी
- फोटो : insta
एक्ट्रेस दिशा पाटनी हमेशा ही अपने बोल्ड और सिजलिंग लुक से इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। एक्ट्रेस ना सिर्फ अपनी बोल्डनेस बल्कि कमाल की फिटनेस को भी हर लुक में बखूबी फ्लॉन्ट करती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में भी दिशा का कातिलाना अंदाज देखने को मिल रहा है। ब्लैक कलर के ब्रालेट टॉप और वी शेप फिश कट स्कर्ट में उनके स्टाइलिश लुक पर किसी की भी निगाहें थम जाएंगी।
3 of 10
रश्मिका मंदाना
- फोटो : insta
साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को यूं हीं नेशनल क्रश नहीं कहा जाता है। उनकी मुस्कुराहट किसी का भी दिल लूटने के लिए काफी है। आज एक्ट्रेस ने जो तस्वीरें साझा की हैं उनमें उनकी किलर स्माइल और शोख अदाएं नजर आ रही हैं।
बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर फराह खान भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर मजेदार वीडियो और अपडेट्स साझा करती रहती हैं। आज इंस्टाग्राम पर उनके तीन मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इस मौके पर फराह ने पार्टी मूड में रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी के साथ तस्वीर शेयर की है।
5 of 10
करीना कपूर
- फोटो : insta
अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों लंदन वेकेशन पर हैं। जहां से वह खूबसूरत तस्वीरें साझा कर रही हैं। आज एक्ट्रेस ने अपने छोटे बेटे जेह के साथ बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है जिसमें वह उन्हें गोद में लेकर गले से लगाए इंद्रधनुष का दीदार करवाती नजर आ रही हैं।