छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ अपना जन्मदिन छह अगस्त को मनाती हैं। वह कई टीवी सीरियल्स में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीत चुकी हैं। साथ ही वह सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 12 की विजेता भी हैं। दीपिका कक्कड़ ने साल 2018 में टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम से शादी की थी। लंबे समय तक डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। आज हम आपको दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की प्रेम कहानी के बारे में बताते हैं।
इस तरह शोएब के करीब आईं थीं दीपिका, जानिए टीवी की इस चर्चित जोड़ी की प्रेम कहानी के बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोएब इब्राहिम से शादी करने के छह महीने बाद दीपिका कक्कड़ ने बिग बॉस में आने का फैसला किया था। शोएब के साथ दीपिका की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने अपने सह कलाकार रौनक सैमसन से शादी की थी, उनका यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और दोनों ने साल 2015 में तलाक ले लिया। इसके बाद टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' के सेट पर दीपिका कक्कड़ की दोस्ती शोएब इब्राहिम से हुई। इस सीरियल में शोएब ने सिमर यानी दीपिका के पति प्रेम की भूमिका में थे।
'ससुराल सिमर का' के शूटिंग के दौरान दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम एक-दूसरे के करीब आए। धीरे-धीरे इन दोनों की दोस्ती प्यार के रिश्ते में बदलने गई। दुनिया के सामने जब दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की प्रेम कहानी की चर्चा होने लगी तो इन दोनों ने अपने रिश्ते से इनकार नहीं किया। करीब तीन साल तक एक-दूसरे डेट करने के बाद अपने रिश्ते का खुद खुलासा किया था।
हालांकि कुछ समय बाद शोएब इब्राहिम ने 'ससुराल सिमर का' का शो छोड़ दिया था और अपने नए प्रोजेक्ट में व्यस्त हो गए थे। इसके बाद सीरियल के सेट पर दीपिका कक्कड़ काफी अकेली और परेशान रहने लगीं। इसके कुछ समय बाद दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने अपनी शादी का एलान कर दिया। अपने निकाह के बारे में शोएब इब्राहिम ने बताया था कि वह सर्दी में शादी करना चाहते थे और दीपिका चाहती थीं कि शोएब के होमटाउन भोपाल में धूमधाम से निकाह हो।
इसके बाद 'ससुराल सिमर का' की इस जोड़ी ने अपनी असल जिंदगी में दो फरवरी साल 2018 को निकाह किया था। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अब अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ टीवी सीरियल ससुराल सिमर का के अलावा अगले जन्म मोहे बिटिया ही किजो, कयामत की रात और कहां हम कहां तुम में नजर आ चुकी हैं। इसके बाद वह बॉलीवुड फिल्म पलटन में भी काम कर चुकी हैं।
पढ़ें: Exclusive: अपने इस किरदार को सबसे खास मानते हैं ताहिर भसीन, बताईं अपनी जिंदगी की खास बातें